इन 5 पैंतरों से आप भी कम कर सकते हैं अपनी कार का इंश्योरेंस प्रीमियम, होगी बड़ी बचत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 09:11 PM IST

कार का Third Party Insurance अब काफी महंगा पड़ने लगा है. हर साल इंश्योरेंस प्रीमियम आता है जिसकी आप अपनी सहूलियत के हिसाब से कम भी कर सकते हैं. यहां हम आपको ऐसे ही 5 पैंतरों की जानकारी दे रहे हैं.

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 तरीकों से कम होगा इंश्योरेंस प्रीमियम
  • सहूलियत के हिसाब से कम करें राशि
  • नो क्लेम बोनस में सबसे बड़ा है फायदा

Car Insurance Premium Reduction Tiips: इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी आईआरडीए ने पिछले साल ही पिछले साल ही वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस महंगा किया है. कार के इंजन की क्षमता के हिसाब से अब कार इंश्योरेंस का प्रीमियम पहले के मुकाबले 25-40 फीसदी ज्यादा आ रहा है. प्राइवेट वाहनों में 1,000 सीसी तक इंजन वाली कारों पर कुल 5-6 प्रतिशत प्रीमियम बढ़ा है, वहीं 1,500 सीसी से ज्यादा दमदार कार के लिए अब प्रीमियम की राशि 15-20 प्रतिशत बढ़ गई है. हालांकि इस प्रीमियम को कम किया जा सकता है. यहां हम आपको बता रहे हैं थर्ड पार्टी प्रीमियम कैसे कम कर सकते हैं.

Car Insurance Premium Reduction Tips

यहां हम आपको बता रहे हैं थर्ड पार्टी प्रीमियम कैसे कम कर सकते हैं.

कम हो सकने वाली राशि बढ़ा दें

डिडक्टिइल यानी इंश्योरेंस में घट सकने वाली राशि को बढ़ाकर पॉलिसी होल्डर प्रीमियम का दाम घटा सकते हैं. इंश्योरेंस पॉलिसी में कुछ अमाउंट ऐसे होते हैं जिन्हें क्लेम के समय आपको दिया जाता है, इसमें कमी की जा सकती है. नई से लेकर पुरानी होती जा रही कार के इंश्योरेंस के लिए आप डिडक्टिबल अमाउंट को पहले कम और फिर बढ़ाते हुए अप्लाई करें. डिडक्टिबल अमाउंट सही रूप से नो क्लेम बोनस से कम होना चाहिए.

End of Feed