इंजन ऑयल का सही लेवल चेक करना आता है? यहां जानें कैसे चुटकियों में होता है ये काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 11:26 AM IST

कार मालिकों को बाहरी मेंटेनेंस जितनी ही जरूरत कार के इंजन को मेंटेन रखने की भी होती है जिससे इसकी उम्र बढ़ती है. इंजन ऑयल की सही और समय-समय पर जांच से इसका सही लेवल बनाए रखने में बहुत सहूलियत हो जाती है.

KEY HIGHLIGHTS
  • इंजन ऑयल की जांच करना काफी आसान
  • डिपस्टिक पर होती है कई तरह की मार्किंग
  • सही ऑयल लेवल बढ़ाता है कार की उम्र

How To Check Car Engine Oil: कार आपमें से ज्यादातर लोगों के परिवार कार हिस्सा होती है और इसे मेंटेन करके रखना आप सभी चाहते हैं. समय-समय पर कार की सर्विस कराना इसका सबसे आसान तरीका है. किसी भी कार को बेहतर स्थिति में बनाए रखने का तरीका उसका इंजन ऑयल अच्छी कंडिशन में मेंटेन करना है. कंपनियों द्वारा अमूमन हर 10,000 किमी पर कार का इंजन ऑयल बदलने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये आंकड़ा शहर और ट्रैफिक की स्थिति के हिसाब से बदलता भी है? तो यहां हम आपको बता रहे हैं कार के इंजन ऑयल की सही स्थिति का पता लगा सकते हैं.

How To Check Car Engine Oil

यहां हम आपको बता रहे हैं कार के इंजन ऑयल की सही स्थिति का पता लगा सकते हैं.

इंजन को होने दें ठंडा

कार का इंजन गर्म होगा तो आप कभी इंजन ऑयल के लेवल की जांच नहीं कर पाएंगे. इसे कम से कम 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें जिससे कि इंजन के सभी हिस्सों में बह रहा ऑयल तली में इकट्ठा हो जाए. कई वाहन निर्माता अपनी कार के इंजन के ठंडा होने पर ऑयल जांच की सलाह नहीं देते, ऐसे में कार कंपनी के मैनुअल को अच्छी तरह पढ़ लें.

End of Feed