ऑटो न्यूज़

आ गया टेस्ला का पहला पेट्रोलिंग ट्रक, इन धांसू सेफ्टी फीचर्स से है लैस

टेस्ला की कारों को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में टेस्ला के साइबरट्रक का नया पेट्रोलिंग वेरिएंट पेश किया गया है। यह ट्रक अप-फिट नामक एक कंपनी ने बनाया है, जो टेस्ला के वाहनों को VIP बेड़ों के लिए तैयार करती है। आइये जानते हैं पेट्रोलिंग के लिए तैयार किये गए साइबरट्रक में क्या कुछ खास है?

Image

आ गया टेस्ला का पहला पेट्रोलिंग ट्रक, इन धांसू सेफ्टी फीचर्स से है लैस

Photo : Times Now Digital

Tesla CyberTruck Patrolling Variant: दुनिया भर में टेस्ला की गाड़ियों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब हाल ही में एक कंपनी ने टेस्ला के साइबरट्रक का नया पेट्रोलिंग वेरिएंट पेश किया है। इस कंपनी का नाम अप-फिट है और यह कंपनी VIP कॉन्वॉय के लिए टेस्ला की गाड़ियों को तैयार करती है। विशेष रूप से पेट्रोलिंग के लिए तैयार किये गए इस साइबरट्रक में वार्निंग लाइट्स, सायरन, अपग्रेडेड रेडियो सिस्टम और कंप्यूटर सिस्टम देखने को मिलता है। आइये जानते हैं कि पेट्रोलिंग के लिए तैयार किये गए इस ट्रक में और क्या खास फीचर्स हैं?

कहां आएगा काम?

अप-फिट का कहना है कि इस साइबरट्रक का इस्तेमाल कैदियों को अलग करने, हथियारों और अन्य उपकरणों को रखने, सुरक्षा घेरा बनाने जैसे विभिन्न मिशनों में किया जा सकता है। साइबरट्रक के पेट्रोल वेरिएंट में इमरजेंसी लाइट्स, स्पॉटलाइट, नए कंट्रोल वाला सेंटर कंसोल और PA, पब्लिक अनाउंसमेंट के लिए लाउडस्पीकर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

अन्य अपग्रेड और रेंज

टेस्ला के साइबरट्रक को सुरक्षित किये गए व्हील्स, मिशन के लिए तैयार किये गए 18 इंच के विशेष टायर्स, एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, एक्सट्रीम ऑफ रोड फीचर्स के साथ-साथ स्टारलिंक इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दी गई है। कस्टमर्स पेट्रोल, एडमिन और टैक्टिकल जैसे विभिन्न वेरिएंट्स में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। साइबर ट्रक के इन सभी वेरिएंट्स में आपको 547 किलोमीटर की रेंज मिलती है और मात्र 2.6 सेकंड्स में यह 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार प्राप्त कर सकते हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article