ऑटो न्यूज़

Tata Nexon पर मिल रहा है 1 लाख रुपये का फायदा, जल्द लपक लें ऑफर

टाटा नैक्सॉन (Tata Nexon) भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली SUVs में से एक है। हाल ही में इस कार ने बिक्री के मामले में 7 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। कार को भारत में 7 साल भी पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर टाटा अपनी पॉपुलर SUV नैक्सॉन पर 1 लाख रुपये तक के प्राइस बेनेफिट ऑफर कर रही है। आइये जानते हैं इस ऑफर के बारे में सबकुछ।

Image

Tata Nexon पर मिल रहा है 1 लाख रुपये का फायदा, जल्द लपक लें ऑफर

Photo : Times Now Digital

Tata Nexon Discount: भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स की SUV नैक्सॉन (Tata Nexon) को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। कार को भारतीय मार्केट में 7 साल पूरे हो चुके हैं। हाल ही में टाटा ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि बिक्री के मामले में नैक्सॉन ने 7 लाख का आंकड़ा भी पार कर लिया है। नैक्सॉन की 7वीं और सालगिरह और 7 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा क्रॉस करने के मौके पर टाटा मोटर्स ने कार पर 1 लाख रुपये तक के बेनेफिट देने की घोषणा की है। देश भर में मौजूद विभिन्न डीलरशिप और टाटा के शोरूम, इस मौके पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहे हैं।

इस बात का रखें खास ध्यान

टाटा मोटर्स ने जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर होगा। कस्टमर्स केवल 30 जून तक ही टाटा नैक्सॉन पर 1 लाख रुपये तक का यह बेनेफिट प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो जल्द से जल्द यह ऑफर लपक लें। टाटा नैक्सॉन 4 वेरिएंट में आती है जिन्हें स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस नाम दिए गए हैं।

टाटा नैक्सॉन का इंजन

टाटा नैक्सॉन में 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 1.5 लीटर के डीजल इंजन का ऑप्शन भी देखने को मिलता है। कार का पेट्रोल वेरिएंट 118 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है जबकि डीजल इंजन 113 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। आपको बता दें कि टाटा नैक्सॉन पर नए कस्टमर्स को 1 लाख रुपए तक का बेनेफिट तो मिल ही रहा है, साथ ही वह कस्टमर्स जो कार बुक कर चुके हैं और डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें भी 1 लाख तक का बेनेफिट प्रदान किया जाएगा।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article