ऑटो न्यूज़

दो सिलेंडर वाले सीएनजी सेटअप के साथ लॉन्च हुईं टाटा टिआगो और टिगोर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 4, 2023, 06:08 PM IST

Tata Motors ने भारत में नई Tiago और Tigor CNG लॉन्च कर दी हैं जिन्हें Twin-Cylinder सेटअप के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा टाटा पंच का सीएनजी वेरिएंट भी देश में लॉन्च किया गया है।

Image

इन तीनों कारों के साथ अब टाटा मोटर्स के ट्विन सिलेंडर सीएनजी लाइनअप में अब 4 कारें हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टिआगो और टिगोर सीएनजी
  • ट्विन सिलेंडर सेटअन में हुईं लॉन्च
  • इसके अलावा कोई बदलाव नहीं

Tata Tiago And Tigor CNG: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में अपनी दो पॉपुलर कारों टिआगो हैचबैक और टिगोर सेडान को दो सिलेंडर वाले सीएनजी सेटअप के साथ लॉन्च कर दिया है। इन दोनों मॉडल्स की एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 6.55 लाख और 7.80 लाख रुपये हैं। इसके अलावा कंपनी ने टाटा पंच का सीएनजी वेरिएंट भी लॉन्च किया है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये है। इन तीनों कारों के साथ अब टाटा मोटर्स के ट्विन सिलेंडर सीएनजी लाइनअप में अब 4 कारें हैं। गौरतलब है कि टाटा अल्ट्रोज को पहले ही नए सीएनजी सेटअप के साथ पेश किया जा चुका है।

टिआगो और टिगोर में क्या नया?

इन दोनों कारों के साथ नया सिर्फ ट्विन-सिलेंडर सीएनजी सेटअप है जिसे अल्ट्रोज के साथ पहली बार पेश किया गया था। इन दोनों कारों को 60 लीटर सीएनजी क्षमता दी गई है जो 30-30 लीटर के दो सिलेंडरों में बराबर बांटी गई है। बता दें कि पहले इन दोनों कारों में क्रमशः 80 लीटर और 205 लीटर बूट स्पेस मिलता था जो ट्विन सिलेंडर पेश होने के बाद बढ़ गया है, हालांकि कंपनी ने अब तक ये नहीं बताया कि बूट स्पेस में कितनी बढ़ोतरी हुई है। जहां अल्ट्रोज और पंच अल्फा प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, वहीं टिआगो और टिगोर पुराने एक्सओ प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई हैं।

इंजन में कितना बदलाव हुआ?

टाटा मोटर्स ने नई टिआगो और टिगोर सीएनजी की पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये दोनों कारें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ आती है जिन्हें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। पेट्रोल मोड में ये इंजन 86 एचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं सीएनजी मोड में ये ताकत 73 एचपी और 95 एनएम पीक टॉर्क तक सीमित रह जाती है। भारतीय मार्केट में इनका मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो और वैगनआर, ह्यून्दे ग्रैंड आई10 निओस और ऑरा के साथ डिजायर से शुरू हो गया है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article