ऑटो न्यूज़

Tata Punch CNG भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.10 लाख रुपये से शुरू

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 4, 2023, 02:24 PM IST

Tata Punch CNG Launched: टाटा पंच सीएनजी लॉन्च टाटा मोटर्स ने भारत में नई पंच सीएनजी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये है।

Image

टाटा पंच सीएनजी

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच सीएनजी भारत में लॉन्च
  • 7.10 लाख रुपये शुरुआती कीमत
  • डुअल सिलेंडर सीएनजी सेटअप मिला

Tata Punch CNG Launched: टाटा पंच सीएनजी लॉन्च टाटा मोटर्स ने भारत में नई पंच सीएनजी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.10 लाख रुपये है। इस मिनी एसयूवी के सीएनजी वेरिएंट का टॉप मॉडल ग्राहकों को 9.68 लाख रुपये में पड़ेगा। कंपनी ने इस कार को तीन ट्रिम्स - प्योर, ऐडवेंचर और अकॉम्पलिश्ड में पेश किया है, हालांकि कंपनी ने पंच के टॉप मॉडल के सीएनजी विकल्प नहीं दिया है। डुअल सिलेंडर सेटअप के साथ ये टाटा मोटर्स की चौथी कार है जिसे टिआगो, टिगोर और अल्ट्रोज सीएनजी के साथ बेचा जा रहा है। बता दें कि पेट्रोल वेरिएंट के मुकाबले टाटा पंच सीएनजी 1.60 लाख रुपये महंगी है।

कितना दमदार है सीएनजी इंजन

टाटा पंच सीएनजी के साथ समान 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर इंजन दिया गया है जो पंच के पेट्रोल वेरिएंट में मिलता है। ये इंजन सीएनजी वेरिएंट में 73.3 एचपी ताकत और 103 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। टाटा की बाकी सीएनजी कारों की तरह पंच को भी सीएनजी पर स्टार्ट किया जा सकता है, ये फीचर मारुति सुजुकी और ह्यून्दे इंडिया की किसी कार में अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है। कार को 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिले हैं जिससे इसका बूट स्पेस काफी बढ़ गया है और ये 210 लीटर है।

एक्सटीरियर, इंटीरियर और फीचर्स

नई टाटा पंच सीएनजी के एक्सटीरियर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, सिवाय आईसीएनजी बैज के। इसके अलावा कंपनी ने कार के इंटीरियर में भी कोई बदलाव नहीं किया है और ये मौजूदा मॉडल वाले 7-इंच टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 16-इंच अलॉय व्हील्स, इंजन स्टॉर्ट/स्टॉप बटन, ऑटोमैटिक क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर और सनरूफ जैसे फीचर्स से लैस है। इसका सीधा मुकाबला ह्यून्दे एक्सटर सीएजी से शुरू हो गया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 8.24 लाख से 8.97 के बीच है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article