भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) का क्रेज अब केवल बड़े मेट्रो शहरों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि छोटे शहरों और कस्बों में भी इनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल 10 लाख रुपये से कम कीमत वाले बजट ईवी सेगमेंट में टाटा मोटर्स की टियागो ईवी (Tata Tiago EV) और एमजी मोटर्स की कॉमेट ईवी (MG Comet EV) का एकतरफा दबदबा बना हुआ है। लेकिन अब इस एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक स्पेस में तहलका मचाने के लिए दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) पूरी तरह तैयार है। कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक बेहद किफायती और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, जो सीधे तौर पर टाटा और एमजी के वर्चस्व को चुनौती देगी।
Hyundai ला रही है सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानें लॉन्च डिटेल्स
हुंडई बाजार में उतारेगी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार
हुंडई की इस आगामी बजट ईवी के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पहले ऐसी खबरें थीं कि कंपनी इसे 2027 के शुरुआती महीनों में पेश करेगी, लेकिन ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने अपने प्लान को तेज कर दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, हुंडई अपनी इस नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार को इसी साल 2026 के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। कंपनी का मुख्य लक्ष्य भारत में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल पोर्टफोलियो का विस्तार करना और बिक्री हिस्सेदारी बढ़ाना है। इसके लिए कंपनी भारत में ही बैटरी सप्लाई चेन और लोकलाइजेशन पर काफी जोर दे रही है ताकि गाड़ी की लागत को कम रखा जा सके।
परफॉरमेंस और रेंज के मामले में कौन आगे?
परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में भी यह नई इलेक्ट्रिक कार काफी दमदार होने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हुंडई इस कार को दो अलग-अलग बैटरी पैक विकल्पों स्टैंडर्ड रेंज और लॉन्ग-रेंज में पेश कर सकती है। इसका लॉन्ग-रेंज वेरिएंट सिंगल फुल चार्ज पर लगभग 355 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा। इतनी बेहतरीन रेंज मिलने के बाद यह कार न केवल रोजमर्रा के सिटी कम्यूट के लिए आसान होगी, बल्कि वीकेंड पर शहर से बाहर की छोटी यात्राओं के लिए भी एक भरोसेमंद और टेंशन-फ्री विकल्प साबित होगी।
हुंडई हमेशा से अपनी गाड़ियों में प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स देने के लिए जानी जाती है, और यह बात इस नई बजट ईवी में भी देखने को मिलेगी। इसमें कंपनी का नेक्स्ट-जनरेशन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसके साथ एक बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स मिलेंगे। सुरक्षा के लिहाज से इसमें मल्टीपल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS और रियर पार्किंग कैमरा जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर, कम कीमत, 350+ किमी की रेंज और एडवांस्ड फीचर्स के साथ यह कार लॉन्च होते ही बजट ईवी मार्केट की बाजी पलट सकती है।
