Tata Motors अपनी आइकॉनिक Sierra को एक नए और बेहद मॉडर्न रूप में लौटाने की तैयारी में है, हालांकि इसमें पुरानी यादों भी नजर आ रही हैं, लेकिन इस बार ब्रांड की चाहत केवल नॉस्टेल्जिया तक सीमित नहीं है।
Tata Sierra Top features/Photo-Tata Motors
इसकी झलक SUV की पहली झलक में साफ दिखती है, जहां यह बिल्कुल नए डिजाइन लैंग्वेज के साथ नजर आती है। Tata Sierra में पांच ऐसे बदलाव आपको नजर आएंगे जो टाटा की किसी कार में पहली बार देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं Tata Sierra के 5 खास डिजाइन एलिमेंट के बारे में जो Sierra को बाकी Tata कारों से अलग पहचान देते हैं।
1. डिजाइन में विरासत का असर
नई Sierra में 90 के दशक की क्लासिक SUV की झलक साफ देखी जा सकती है। खासकर इसका ग्लासहाउस-इंस्पायर्ड डिजाइन, जो इसे अपने पुराने स्वरूप से जोड़ता है। मोटा B-पिलर, पीछे का बड़ा ग्लास सेक्शन और ब्लैक रंग का व्यापक इस्तेमाल इसे पुराने और नए स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण बनाता है।
2. थ्री-स्क्रीन सेटअप- Tata का पहला ऐसा इंटीरियर
ड्राइवर, को-ड्राइवर और पैसेंजर, तीनों को डिजिटल अनुभव प्रदान करने वाला यह सेटअप पहले केवल लग्जरी कारों में देखा जाता था।
3. एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट
लंबी यात्रा के दौरान आराम को बढ़ाने के लिए Sierra में फ्रंट सीटों पर एडजस्टेबल अंडर-थाई सपोर्ट दिया गया है। यह फीचर यात्रियों को अपनी सीटिंग पोजिशन को बेहतर तरीके से सेट करने की सुविधा देता है, जो Tata की किसी भी मौजूदा मॉडल में उपलब्ध नहीं है।
4. क्लैमशेल बूट में सेफ्टी लैंप
Sierra कई नए डिजाइन एलिमेंट पेश करती है, जो भविष्य में अन्य Tata मॉडलों में भी देखे जा सकते हैं। इन्हीं में से एक है क्लैमशेल-स्टाइल बूट के साथ दिया गया सेफ्टी लैंप, जो Tata की किसी भी कार में पहली बार शामिल किया जा रहा है।
5. हिडन ‘Horse’ ईस्टर एग
Tata ने Sierra में एक बेहद खास और सूक्ष्म ईस्टर एग छुपाया है, घोड़े का प्रतीक। यह सानंद प्लांट को एक ट्रिब्यूट है, जहां Sierra का निर्माण होगा। यह क्षेत्र अपने मजबूत और स्वदेशी घोड़ों के लिए जाना जाता है, और यह मोटिफ उनकी ऊर्जा व दृढ़ता का प्रतीक है।
