ऑटो न्यूज़

टेस्टिंग के दौरान नजर आई टाटा सिएरा, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

टाटा ने ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान अपनी बहुप्रतीक्षित सिएरा SUV के पेट्रोल/डीजल वेरिएंट (ICE) को शोकेस किया था। अब हाल ही में सिएरा SUV के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। टाटा सिएरा 2000-2003 के बीच टाटा मोटर्स द्वारा बनाई जाती थी और लोग तभी से इस SUV के दीवाने हैं। अब 22 साल बाद टाटा सिएरा को नए डिजाइन और पावरट्रेन के साथ मार्केट में उतारा जएगा।

Image

टेस्टिंग के दौरान नजर आई टाटा सिएरा, मिलेंगे ये धाकड़ फीचर्स

Photo : Times Now Digital

Tata Sierra Spotted Testing: 17-22 जनवरी 2025 को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो 2025 का आयोजन किया गया था। टाटा ने ऑटो एक्सपो 2025 के दौरान अपनी बहुप्रतीक्षित सिएरा SUV के पेट्रोल/डीजल वेरिएंट (ICE) को शोकेस किया था। अब हाल ही में सिएरा SUV के प्रोडक्शन रेडी मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइये जानते हैं कि नई टाटा सिएरा में आपको क्या कुछ खास और नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं, जिनके बारे में हमें टेस्टिंग मॉडल को देखकर पता चला है।

इलेक्ट्रिक और डीजल-पेट्रोल

ऑटो एक्सपो 2025 से पहले टाटा मोटर्स ने सिएरा SUV के इलेक्ट्रिक मॉडल को लोगों के सामने शोकेस किया था। आपको बता दें कि टाटा सिएरा 2000-2003 के बीच टाटा मोटर्स द्वारा बनाई जाती थी और लोग तभी से इस SUV के दीवाने हैं। अब 22 साल बाद टाटा सिएरा को नए डिजाइन और पावरट्रेन के साथ मार्केट में उतारा जएगा। SUV की पावरट्रेन की बात करें तो इस दमदार SUV को डीजल और पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ भी मार्केट में ऑफर किया जाएगा।

डिजाइन में क्या है नया

सिएरा SUV के डिजाइन की बात करें तो यह ओरिजिनल मॉडल से प्रेरित है और साथ ही मौजूदा कारों की डिजाइन लैंग्वेज भी इसमें देखने को मिलती है। कार में आगे की तरफ काले रंग का पैनल देखने को मिलता है और इसमें DRL मौजूद हैं। इसके अलावा कार के अगले हिस्से में स्लीक हैडलैम्प मौजूद हैं और नीचे की तरफ एयर इनटेक भी देखने को मिलता है। अन्य चीजों के साथ ही कार में आगे की तरफ एक बड़ी स्किडप्लेट भी देखने को मिलती है। कार में पीछे की तरफ एक सिंगल लाइटबार है और टेललाइट इसी पैनल में मौजूद हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article