Tata Sierra 2025: इन कारों की बादशाहत खत्म कर देगी टाटा की नई सिएरा, लिस्ट में हैं ये 6 SUV

Tata Sierra 2025: यह मॉडल Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी मिड-साइज SUVs को सीधी टक्कर देगा। नई Tata Sierra की आधिकारिक लॉन्चिंग 25 नवंबर 2025 को होगी। Tata Sierra 2025 की शुरुआती कीमत करीब 11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि टॉप वेरियंट की कीमत 20 लाख रुपये तक जा सकती है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने शनिवार को अपनी लोकप्रिय SUV Tata Sierra को नए अवतार में पेश किया। कंपनी के मुताबिक नई Sierra अपने पुराने विरासतपूर्ण डिजाइन DNA को बरकरार रखते हुए आजादी, आत्मनिर्भरता और खोज की भावना को दर्शाती है। यह मॉडल Hyundai Creta, Maruti Grand Vitara और Honda Elevate जैसी मिड-साइज SUVs को सीधी टक्कर देगा। नई Tata Sierra की आधिकारिक लॉन्चिंग 25 नवंबर 2025 को होगी।

इस मौके पर टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ ग्लोबल डिजाइन, मार्टिन उहलारिक ने कहा कि Sierra सिर्फ एक नाम या वाहन नहीं है, बल्कि भारतीय नवाचार और आकांक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “कई लोगों के लिए Sierra सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि एक याद है, एक ऐसी झलक जो यात्रा के बाद भी मन में बनी रहती है। आज वही याद भविष्य के साहसी विजन में बदल रही है।”

End of Feed