टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई Safari EV, जानिए कैसा होगा लुक और डिजाइन

टाटा मोटर्स अपने ग्राहकों के लिए Tata Safari EV लाने जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है। हाल ही में Tata Motors की अपकमिंग Tata Safari EV को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह पहली बार है जब Safari के इलेक्ट्रिक अवतार की तस्वीरें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि कंपनी इसे इस साल के त्योहारी सीजन के आसपास लॉन्च कर सकती है।

Safari EV

Safari EV (Representative Image)

टेस्टिंग के दौरान देखी गई Safari EV पूरी तरह से कैमोफ्लाज में थी, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं। SUV में एग्जॉस्ट पाइप नहीं दिखाई दिया, जिससे इसके इलेक्ट्रिक मॉडल होने की पुष्टि होती है। इसके अलावा इसमें Harrier EV जैसी इंडिपेंडेंट मल्टी-लिंक रियर सस्पेंशन व्यवस्था भी देखी गई, जो बेहतर राइड क्वालिटी और हैंडलिंग में मदद कर सकती है।

End of Feed