जमकर बिकीं टाटा मोटर्स की कारें;मारुति,हुंडई को भी पछाड़ा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 2, 2023, 06:07 PM IST

Tata Motors Sales: टाटा मोटर्स ने अपनी सालाना बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने अप्रैल 2022 और मार्च 2023 के बीच 538,640 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 370,372 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 45.43 प्रतिशत बढ़ी है।

Tata Motors Sales: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने FY2023 में अपनी सालाना बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी ने अप्रैल 2022 और मार्च 2023 के बीच 538,640 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 370,372 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 45.43 प्रतिशत बढ़ी है। ऑटोमेकर मारुति सुजुकी और हुंडई के बाद पैसेंजर वाहन सेगमेंट में तीसरा सबसे बड़ा खिलाड़ी बना हुआ है। टाटा को ये बढ़त उसकी नेक्सन, पंच, हैरियर और सफारी एसयूवी की बिक्री से मिली है। जिसने अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की, जो कुल मात्रा में 66 प्रतिशत से अधिक का योगदान देती है।

Tata Motors Sales:

Tata Motors Sales: कंपनी ने अप्रैल 2022 और मार्च 2023 के बीच 538,640 पैसेंजर वाहनों की बिक्री की, जो वित्त वर्ष 2022 में बेची गई 370,372 यूनिट्स की तुलना में साल-दर-साल 45.43 प्रतिशत बढ़ी है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 89 प्रतिशत बढ़ी

मार्च 2023 में टाटा मोटर्स की घरेलू यात्री वाहन बिक्री जिसमें इलेक्ट्रिक और पेट्रोल डीजल शामिल है वह 44,044 यूनिट्स की रही। ये मार्च 2022 में बेची गई 42,293 यूनिट्स की तुलना में चार प्रतिशत ज्यादा है। इस बीच, मार्च 2022 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 89 प्रतिशत बढ़कर 6,509 यूनिट्स हो गई, जो मार्च 2022 में 3,452 यूनिट्स थी।

End of Feed