Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter : कौन-सी कार ज्यादा दमदार, जानें दोनों में क्या है अंतर

Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter : भारतीय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में Tata Punch Facelift और Hyundai Exter एक-दूसरे से कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। दोनों ही कार की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपए से कम पड़ती है। एक ही प्राइस रेंज में आने के बावजूद दोनों कार एक-दूसरे से काफी अलग हैं।

Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter : भारतीय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में न्यूली लॉन्च Tata Punch Facelift और Hyundai Exter का एक-दूसरे से कड़ा मुकाबला हो रहा है। अगर आप भी 10 लाख रुपए तक के बजट में एक फीचर लोडेड कार खरीदना चाहते हैं तो इन दोनों कार के बीच का अंतर चेक कर सकते हैं।

Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter

Tata Punch Facelift vs Hyundai Exter (Photo : Brands)

कीमत

सबसे पहले कीमत की बात करें तो Tata Punch Facelift की एक्स‑शोरूम कीमत 5.59 लाख से शुरू होती है और टॉप‑एंड वेरिएंट की कीमत 10.54 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, Hyundai Exter की कीमत की शुरुआत लगभग 5.64 लाख एक्स‑शोरूम से होती है और टॉप‑वेरिएंट्स की कीमत लगभग 9.61 लाख तक जाती है। दोनों कारों की शुरुआती कीमत लगभग 6 लाख रुपए की रेंज में पड़ती है, लेकिन वेरिएंट, फ्यूल ऑप्शन और पावरट्रेन की वजह से दोनों कारों की फाइनल ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो जाती है।

फीचर्स

अपडेटेड मॉडल में Tata Motors ने आकर्षक नए डिजाइन, अपडेटेड इंटीरियर और कई एडवांस तकनीकी फीचर्स जैसे 10.25‑इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay और बेहतर कनेक्टिविटी शामिल किए हैं। वहीं, Hyundai Exter में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रियर पार्किंग कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।

End of Feed