ऑटो न्यूज़

Bajaj Chetak C25: भारत में लॉन्च हुआ मेटल बॉडी वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर, 1 लाख रुपए से कम है कीमत

Chetak C25: अगर आप भी अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शहर में इस्तेमाल के लिए एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का प्लान बना रहे हैं तो बजाज चेतक C25 को चेक किया जा सकता है। इस न्यूली लॉन्च स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपए से कम पड़ती है। बजाज का यह स्कूटर मेटल बॉडी के साथ आता है।

Image

Chetak C25 भारत में लॉन्च (Photo : Chetak)

Bajaj Chetak C25: बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Bajaj Chetak C25 पेश किया है । यह मॉडल बजाज चेतक सीरीज का सबसे किफायती (Entry‑level) स्कूटर है, जिसकी कीमत 91,399 (एक्स‑शोरूम) रखी गई है। नए चेतक स्कूटर को रोजमर्रा के शहर‑यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसकी टॉप स्पीड 55 km/h है। कंपनी इस मॉडल को कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स के साथ लेकर आई है।

मेटल बॉडी वाला ई-स्कूटर

Chetak C25 में पुराने मॉडल जैसा neo‑retro लुक मिलता है, जिसमें horseshoe LED हेडलाइट, आकर्षक साइड पैनल और नया टेललाइट शामिल हैं। यह स्कूटर भारतीय बाजार में मेटल बॉडी के साथ लाया गया है, जो इसे दूसरे प्लास्टिक‑बॉडी इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग व मजबूत बनाता है। इस स्कूटर को 6 कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

113 किलोमीटर तक की रेंज

बजाज चेतक C25 में 2.5 kWh बैटरी पैक लगा है। इस बैटरी से एक बार चार्ज पर लगभग 113 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। यह रेंज रोजमर्रा के शहर उपयोग के लिए काफी मानी जा सकती है। कंपनी का दावा है कि स्कूटर को केवल 2 घंटे 25 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। वहीं, स्कूटर को फुल चार्ज करने के लिए करीब 4 घंटे का समय लगता है।

25‑लीटर तक की अंडर‑सीट स्टोरेज

उपयोगिता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूटर में 25‑लीटर तक की अंडर‑सीट स्टोरेज मिलती है, जिसमें हेलमेट या रोजमर्रा की छोटी‑मोटी जरूरतें आसानी से रखी जा सकती हैं। इसके अलावा, स्कूटर में कलर LCD डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ‑कनेक्टिविटी, कॉल और SMS नोटिफिकेशन, टर्न‑बाय‑टर्न नेविगेशन, रिवर्स मोड और हिल‑होल्ड असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो चलाते समय सुविधा और सुरक्षा दोनों बढ़ाते हैं।

2.2 kW इलेक्ट्रिक मोटर

परफॉर्मेंस की बात करें तो C25 में 2.2 kW इलेक्ट्रिक मोटर है, जो शहर के ट्रैफिक में बैलेंस्ड ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी। इसके सस्पेंशन में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ड्यूल रियर शॉक एब्ज़ॉर्बर हैं, जो सवारी को आरामदायक बनाते हैं।

बजट‑फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर

बजाज चेतक C25 इलेक्ट्रिक स्कूटर किफायती कीमत, मेटल बॉडी, अच्छी रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ शहरी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिए उपयुक्त विकल्प है। यह स्कूटर बजाज चेतक की इलेक्ट्रिक रेंज का विस्तार करता है। बजट‑फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर की जरूरत है तो यह स्कूटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article