ऑटो न्यूज़

Mercedes-Benz EQS SUV Celebration Edition: अब 1.34 करोड़ रुपए से शुरू प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी का दाम

Mercedes-Benz EQS SUV Celebration Edition कंपनी की एक खास इलेक्ट्रिक पेशकश है, जिसे प्रीमियम डिजाइन, शानदार रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया गया है। यह स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों के लिए लाया गया है जो लग्जरी, परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी का बेहतरीन एक्सपीरियंस एक ही SUV में चाहते हैं।

EQS SUV Celebration Edition

EQS SUV Celebration Edition भारत में पेश (Photo : Mercedes-Benz)

Mercedes-Benz EQS SUV Celebration Edition: लग्जरी कार मेकर Mercedes-Benz ने भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार EQS SUV का नया सेलिब्रेशन एडिशन पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.34 करोड़ रखी गई है। यह खास एडिशन विशेष रूप से EQS SUV की शानदार बिक्री और सफलता का जश्न मनाने के लिए लाया गया है।

Celebration Edition SUV के दो वेरिएंट

इस Celebration Edition SUV को दो प्रमुख वेरिएंट्स EQS SUV 450 और EQS SUV 580 में लाया गया है। 5 सीटर EQS 450 की कीमत 1.34 करोड़ रुपए और 7 सीटर EQS 580 को 1.48 करोड़ रुपए में लाया गया है। दोनों वेरिएंट एक ही 122 kWh बैटरी पैक से चलते हैं, जो इलेक्ट्रिक मोटर्स को पावर प्रदान करता है। EQS 450 में लगभग 265 kW (360 PS) की पावर और 800 Nm का टॉर्क मिलता है, जबकि ज्यादा पावरफुल EQS 580 में 536 bhp और 858 Nm का टॉर्क मिलता है, जो इसे परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड ड्राइव एक्सपीरियंस देता है।

EQS Celebration Edition ड्राइविंग रेंज

EQS Celebration Edition के ड्राइविंग रेंज की बात करें तो EQS 450 का ARAI-सर्टिफाइड रेंज लगभग 775 किमी है, जबकि EQS 580 का सिंगल चार्ज पर रेंज लगभग 809 किमी बताया गया है। यह लंबी दूरी के सफर के लिए इस SUV को और भी उपयुक्त बनाता है। दोनों वेरिएंट 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक के साथ आते हैं और 200 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे 10% से 80% चार्ज मात्र 31 मिनट में पूरा हो जाता है।

Celebration Edition फीचर्स और स्टाइल अपग्रेड्स

Celebration Edition में कई अतिरिक्त फीचर्स और स्टाइल अपग्रेड्स भी शामिल हैं। EQS SUV 450 को अब AMG Line पैकेज के साथ उपलब्ध कराया गया है, जो इसे पहले केवल 580 वेरिएंट तक ही सीमित था। इसमें स्पोर्टियर बॉडी स्टाइलिंग, A-wing फ्रंट एप्रन, क्रोम-एक्सेंटेड रियर एप्रन और 21-इंच AMG अलॉय व्हील्स शामिल हैं। इसके अलावा SUV में एक्टिव रियर सीट वेंटिलेशन, MBUX रियर टैबलेट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर और हेड-अप डिस्प्ले जैसे प्रीमियम टेक फीचर्स मिलते हैं।

EQS Celebration Edition इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो SUV शानदार लग्जरी एक्सपीरियंस देती है, जिसमें तीन डिस्प्ले, एडवांस्ड क्लाइमेट कंट्रोल और आरामदायक रियर सीट पैकेज शामिल हैं। EQS 580 वेरिएंट में तीसरी पंक्ति की सीटिंग भी उपलब्ध है, जिससे यह फैमिली यूज के लिए और भी उपयुक्त बन जाती है। हालांकि तीसरी पंक्ति के कारण कुछ फीचर्स जैसे स्पेयर व्हील नहीं दिए गए हैं।

कौन-से ग्राहकों को आएगी पसंद

Mercedes-Benz EQS SUV Celebration Edition भारत में लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक पैकेज पेश करता है, जो परफॉर्मेंस, रेंज, आराम और प्रीमियम एक्सपीरियंस को एक साथ जोड़ता है। यह EV सेगमेंट में Mercedes-Benz की स्थिति को मजबूत करता है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article