Tata Punch EV Smart 30: नई टाटा पंच EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए रखी गई है। इसी के साथ अब ग्राहकों के लिए एक प्रैक्टिकल कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में ज्यादा किफायती एंट्री पॉइंट उपलब्ध हो गया है। हालांकि, यह कीमत बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) ओनरशिप मॉडल के तहत पेश की गई है, यानी आपको बैटरी रेंट पर लेने की जरूरत होगी। वहीं अगर आप बैटरी के साथ टाटा पंच EV लेते हैं तो शुरुआती कीमत 9.69 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होगी। इस कीमत पर आप पंच EV के बेस ‘स्मार्ट 30’ वेरिएंट को खरीद सकते हैं। अगर आप भी 10 लाख रुपए से कम बजट पर नई टाटा पंच EV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको इस बेस वेरिएंट के फीचर्स, बैटरी क्षमता, रेंज और सेफ्टी के बारे में भी जानकारियां जरूर चेक कर लेनी चाहिए-
Tata Punch EV का बेस वेरिएंट खरीदें या नहीं (Photo: tata motors)
नई टाटा पंच EV को Bengal Rouge, Pure Grey, Pristine White और Supernova Copper चार कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो बेस वेरिएंट होने के कारण पंच EV स्मार्ट 30 में जरूरी सुविधाएं तो मिलती हैं, लेकिन कुछ कंफर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स की कमी रहेगी। इस वेरिएंट में i-FATC, मल्टी-मोड रीजनरेटिव ब्रेकिंग और सिटी व स्पोर्ट जैसे 2 ड्राइव मोड दिए गए हैं, साथ ही 10.16 सेमी का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और iRA व स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी के साथ 50 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। सुविधा के लिए फ्रंट पावर विंडो, साइड इंडिकेटर के साथ ORVM, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर सीट एडजस्टेबल हेडरेस्ट, R15 स्टील व्हील्स विद हब कैप, इलेक्ट्रिक टेलगेट रिलीज और डिजिटल स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से हिल होल्ड असिस्ट, i-हाई बीम अलर्ट, iTPMS, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ABS के साथ EBD और इम्पैक्ट सेंसिंग ऑटो डोर अनलॉक जैसे फीचर्स शामिल हैं, जबकि स्मार्ट डिजिटल DRLs इसकी स्टाइलिंग को और बेहतर बनाते हैं।बैटरी क्षमता और रेंज
टाटा मोटर्स ने मिडियम-रेंज और लॉन्ग-रेंज वर्जन की बैटरी क्षमता में 5 kWh की बढ़ोतरी की है और अब स्मार्ट 30 वेरिएंट में 30 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। तुलना के लिए देखें तो यह क्षमता बड़ी नेक्सॉन EV के मिडियम-रेंज बैटरी पैक के बराबर है, लेकिन पंच EV एक हल्का और अधिक कॉम्पैक्ट मॉडल है। इस वजह से पंच EV स्मार्ट 30 एक फुल चार्ज पर अनुमानित C75 रियल-वर्ल्ड रेंज लगभग 260 से 275 किलोमीटर तक देने में सक्षम है। इसके अलावा, नई पंच EV में टाटा का नया E-Drive 6-in-1 इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो नेक्सॉन के जेनरेशन-2 मोटर से अधिक एडवांस माना जाता है।
कौन-से ग्राहक खरीद सकते हैं
अगर आप शहर में इस्तेमाल करने के लिए रोजमर्रा के कामों और डेली कम्यूट के लिए सस्ती ईवी की तलाश में हैं तो पंच EV स्मार्ट 30 वेरिएंट एक आकर्षक एंट्री विकल्प साबित हो सकता है। अब इसे लंबी यात्राओं के लिए भी विचार किया जा सकता है, क्योंकि बेस वेरिएंट में ही बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो बेहतर ड्राइविंग रेंज प्रदान करता है।
