Most Affordable Turbo-Petrol Cars: आज के दौर में टर्बो‑पेट्रोल इंजन कारों की लोकप्रियता लगतार बढ़ती ही जा रही है। क्योंकि टर्बो‑पेट्रोल इंजन कार न केवल बेहतर परफॉर्मेंस देती हैं बल्कि माइलेज को लेकर भी कार चालक को निराश नहीं करती। भारत में अब कई ऐसे कार मॉडल उपलब्ध हैं, जिनमें टर्बो‑पेट्रोल इंजन की सुविधा मिलती है और ये कार बजट‑फ्रेंडली भी हैं। अगर आप भी एक नई कार खरीदने की तैयार कर रहे हैं तो 2026 की 5 सबसे किफायती टर्बो‑पेट्रोल कारों की जानकारी ले सकत हैं-
Tata Nexon
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Tata Nexon का आता है। यह एक लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें 1.2‑लीटर टर्बो‑पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 118 hp पावर और 170 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। Nexon की कीमत लगभग 7.32 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम) से शुरू होती है, जो इसे भारत की सबसे सस्ती टर्बो‑पेट्रोल SUV में से एक बनाती है। यह शहर और हाईवे दोनों तरह की ड्राइविंग के लिए अच्छा विकल्प है।
Skoda Kylaq
इस लिस्ट में Skoda Kylaq का भी नाम आता है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 7.59–7.60 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम) है। इसमें 1.0‑लीटर TSI तीन‑सिलेंडर टर्बो‑पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 115 bhp पावर और 178 Nm टॉर्क देता है। Kylaq में मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिससे यह अलग‑अलग यूजर्स के लिए पसंदीदा बनता है।
Tata Punch
आप Tata Punch भी खरीद सकते हैं, जिसकी टर्बो‑पेट्रोल वेरिएंट की कीमत लगभग 8.30 लाख रुपए से शुरू होती है। Punch में वही 1.2‑लीटर टर्बो इंजन होता है जैसा Nexon में मिलता है और यह छोटे आकार के बावजूद मजेदार ड्राइव एक्सपीरियंस देती है।
Kia Syros
इस लिस्ट में Kia Syros का भी नाम आता है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 8.67 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम) है। Syros में भी 1.0‑लीटर टर्बो‑पेट्रोल इंजन मिलता है और यह कई ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें DCT और ऑटोमैटिक भी शामिल है। यह कार एक बड़े परिवार या दैनिक इस्तेमाल के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकती है।
Nissan Magnite
टर्बो‑पेट्रोल इंजन के लिए Nissan Magnite को भी चेक किया जा सकता है। इसकी टर्बो‑पेट्रोल वेरिएंट की कीमत भी लगभग 8.67 लाख रुपए से शुरू होती है। Magnite में 1.0‑लीटर टर्बो इंजन मिलता है, जो शहर और हाईवे दोनों पर संतुलित परफॉर्मेंस प्रदान करता है और फीचर्स की लिस्ट भी काफी आकर्षक है।
