Tata Punch CNG के लिए हो जाएं तैयार, बहुत जल्द मार्केट पर कब्जा जमाने आ रही

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 24, 2023, 06:19 PM IST

Tata Motors बहुत जल्द भारत में नई Punch CNG लॉन्च करने वाली है जिसका उत्पादन शुरू कर दिया गया है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अल्ट्रोज और पंच के सीएनजी वेरिएंट शोकेस किए थे जो लॉन्च को तैयार है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच सीएनजी लॉन्च को तैयार
  • दमदार माइलेज वाली होगी SUV
  • जोरदार फीचर्स से लैस है नई कार

Tata Punch CNG Production Begins: टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में पंच और अल्ट्रोज के सीएनजी वेरिएंट शोकेस किए थे। अब कंपनी अल्ट्रोज सीएनजी के बाद नई टाटा पंच सीएनजी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है। टाटा पंच सीएनजी का प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है। पंच माइक्रो एसयूवी का सीएनजी वेरिएंट हाल में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और ये टेस्ट मॉडल बिना किसी स्टिकर के देखा गया है। माना जा रहा है कि 15 अगस्त के आस-पास टाटा मोटर्स इस कार को लॉन्च करेगी। नई पंच सीएनजी की बुकिंग अगले महीने यानी अगस्त में शुरू की जा सकती है।

Tata Punch CNG Production Begins

कंपनी अल्ट्रोज सीएनजी के बाद नई टाटा पंच सीएनजी भारतीय मार्केट में लॉन्च करने वाली है।

मिलेगा डुअल सीएनजी टैंक सेटअप

टाटा अल्ट्रोज सीएनजी की तर्ज पर पंच सीएनजी के साथ भी कंपनी सीएनजी के दो टैंक देने वाली है। इन दोनों टैंक्स की कुल सीएनजी क्षमता करीब 60 किग्रा होगी और इन्हें कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि ग्राहकों को कार की डिगी में सामान रखने की भी पर्याप्त जगह मिलेगी। पंच सीएनजी के साथ 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के अलावा रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

End of Feed