2023 Tata Harrier की बुकिंग हुई शुरू, लग्जरी कारों वाले फीचर्स के साथ आएगी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 16, 2023, 05:23 PM IST

Tata Motors ने एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS से लैस 2023 Harrier SUV के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. इससे पहले ये SUV सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स से लैस थी, अब इसे 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिला है.

KEY HIGHLIGHTS
  • नई टाटा हैरियर की बुकिंग हुई शुरू
  • जल्द लॉन्च होगी 2023 टाटा हैरियर
  • एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिटस्म मिला

2023 Tata Harrier Bookings Open: टाटा मोटर्स ने मिड साइज एसयूवी मार्केट की बड़ी खिलाड़ी हैरियर के नए मॉडल की बुकिंग लेना शुरू ककर दिया है. इस बार कंपनी 2023 हैरियर के साथ दमदार सेफ्टी फीचर्स देने वाली है जिनमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी एडास और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन शामिल हैं. टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में नई हैरियर एसयूवी को शोकेस किया था जिसकी सड़क पर दमदार मौजूदगी ग्राहकों को अपनी ओर खासा आकर्षित करती है.

2023 Tata Harrier Bookings Open

टाटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में नई हैरियर एसयूवी को शोकेस किया था

ADAS है सबसे बड़ा हाइलाइट

End of Feed