नैक्सॉन से लेकर कर्व तक, टाटा की इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, बचेंगे 1.35 लाख तक

अप्रैल के महीने में टाटा की कारों पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है और फिलहाल इस ऑफर का फायदा उठाकर आप 1.35 लाख रुपये बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। टाटा अल्ट्रोज रेसर के 2024 में बने हुए मॉडल्स पर फिलहाल 1.35 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Tata Cars Discount: अप्रैल का मौसम आ चुका है और गर्मी का मौसम अब धीरे-धीरे अपने चरम की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में अगर आप अपने दोपहिया वाहन से अपग्रेड करके नई कार खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही काम की साबित हो सकती है। दरअसल अप्रैल के महीने में टाटा की कारों पर बम्पर डिस्काउंट मिल रहा है और फिलहाल इस ऑफर का फायदा उठाकर आप 1.35 लाख रुपये बचा सकते हैं। आइये जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Tata Cars Discount

नैक्सॉन से लेकर कर्व तक, टाटा की इन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

टाटा नैक्सॉन पर कितने बचेंगे?

टाटा नैक्सॉन भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टाटा की कारों में से एक है। 2024 में बने टाटा नैक्सॉन के मॉडल्स पर फिलहाल 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस/स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसके साथ ही 2025 में बने कार के मॉडल्स पर फिलहाल 15,000 रुपये तक का स्क्रैपेज डिस्काउंट ही ऑफर किया जा रहा है।

End of Feed