ऑटो न्यूज़

Mahindra BE6 और XEV 9E के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार, इतना बढ़ा वेटिंग पीरियड

अगर आप भी महिंद्रा BE6 या XEV 9E खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल हाल ही में इन दोनों ही कारों के वेटिंग पीरियड में इजाफा हुआ है। महिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत के कुछ इलाकों में BE6 और XEV 9E कारों की डिमांड में बढ़ोत्तरी हुई है जिसकी वजह से इन कारों के वेटिंग पीरियड में भी इजाफा हुआ है।

Image

Mahindra BE6 और XEV 9E के लिए लंबा हुआ इंतजार

Photo : Times Now Digital

Mahindra BE6 & XEV 9E: नवंबर 2024 में महिंद्रा ने पहली बार अपनी बॉर्न इलेक्ट्रिक कारों, BE 6 और XEV 9E, से पर्दा उठाया था। फीचर्स से लेकर सेफ्टी और डिजाइन तक के मामले में कंपनी की दोनों ही कारें काफी लोडेड हैं, जिस वजह से लोगों के बीच ये काफी तेजी से पॉपुलर हुई हैं। अगर आप भी महिंद्रा BE6 या XEV 9E खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल हाल ही में इन दोनों ही कारों के वेटिंग पीरियड में इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं कि फिलहाल महिंद्रा BE6 और XEV 9E के लिए आपको कितना इंतजार करना होगा।

महिंद्रा BE6 & XEV 9E की डिलीवरी

हाल ही में महिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि भारत के कुछ इलाकों में BE6 और XEV 9E कारों की डिमांड में बढ़ोत्तरी हुई है जिसकी वजह से इन कारों के वेटिंग पीरियड में भी इजाफा हुआ है। अब इन कारों की डिलीवरी के लिए लोगों को 6 महीने जितना इतंजार करना होगा। इतना ही नहीं, महिंद्रा ने जानकारी में यह भी बताया है कि दोनों ही कारों की 3000 यूनिट्स अभी तक डिलीवर भी की जा चुकी हैं। आपको बता दें कि जहां इन दोनों ही कारों को नवंबर 2024 में लॉन्च किया गया था, वहीं इन कारों की डिलीवरी भी मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है।

महिंद्रा BE6 & XEV 9E के फीचर्स

इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कारों में बहुत सी चीजें एक जैसी हैं तो बहुत सी चीजें खासी अलग हैं। उदाहरण के लिए दोनों ही कारों का व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है। दोनों ही कारों में SUV-कूप स्टाइल का डिजाइन देखने को मिलता है। इतना ही नहीं दोनों ही कारों में 19 इंच के व्हील्स लगते हैं जिन्हें बदलकर आप 20 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लंबाई के मामले में महिंद्रा XEV 9E आगे है लेकिन व्हीलबेस और चौड़ाई बराबर है तो पीछे बैठने वाले यात्रियों को एक बराबर स्पेस और कम्फर्ट ही मिलेगा।

महिंद्रा BE6 & XEV 9E: कीमत और ताकत

महिंद्रा BE 6E की शुरुआती कीमत 18.90 लाख रुपये है जबकि XEV 9E की शुरुआती कीमत 21.90 लाख रुपये तय की गई है। दोनों ही कारों में आपको 59 और 79 kWh बैटरी का ऑप्शन मिलता है। दोनों ही कारें 11 kW की AC और 140-175 kW की DC चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। जहां BE 6E के 59 kWh की बैटरी के साथ 535 किलोमीटर की रेंज मिलती है जबकि XEV 9E में 542 किलोमीटर की रेंज मिलती है। दूसरी तरफ 79 किलोवाट की बैटरी के साथ BE 6E आपको 682 किलोमीटर की रेंज मिलती है वहीं XEV 9E में आपको सिर्फ 656 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article