ऑटो न्यूज़

मिडिल क्लास की Tata Nexon फिर से 5-स्टार, जानें बच्चों और वयस्कों के लिए कितनी सेफ

Tata Nexon BNCAP Safety Rating: भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी ने हाल में नई टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट का भी क्रैश टेस्ट करके देखा है। इस टेस्ट में बीएनसीएपी ने नई नैक्सॉन एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इस एसयूवी को वयस्कों और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5 सितारा रेटिंग दी गई है।

Image

Crash Test में BNCAP ने नई Nexon SUV को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Tata Nexon 5 Star Safety Rating
  • भारत NCAP ने दी ये सुरक्षा रेटिंग
  • Curvv और Curvv EV भी 5-स्टार

Tata Nexon BNCAP Safety Rating: भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम यानी बीएनसीएपी ने टाटा कर्व और कर्व ईवी के अलावा हाल में नई टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट का भी क्रैश टेस्ट करके देखा है। इस टेस्ट में बीएनसीएपी ने नई नैक्सॉन एसयूवी को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इस एसयूवी को वयस्कों और बच्चों दोनों की सुरक्षा के लिए 5 सितारा रेटिंग दी गई है। नैक्सॉन को वयस्कों की सेफ्टी के लिए 32 में से कुल 29.41 अंक दिए गए हैं, वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए एसयूवी को 49 में से 43.83 अंक प्राप्त हुए हैं। क्रैश टेस्ट में इस कार को काफी सुरक्षित पाया गया है।

पिछले साल मिला फेसलिफ्ट

टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट सितंबर 2023 में लॉन्च की थी जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 7.99 लाख रुपये है। कंपनी द्वारा इस कार को दिया गया ये दूसरा फेसलिफ्ट है, इससे पहले टाटा ने 2020 में नैक्सॉन को बदले हुए अंदाज में पेश किया था। नैक्सॉन फेसलिफ्ट के साथ कंपनी ने नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट भी लॉन्च की थी जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत अब 12.49 लाख रुपये है। अब इस कार की सेफ्टी रेटिंग ने फिर एक बार टाटा की मजबूत बिल्ड क्वालिटी को दर्शाया है।

कितनी अलग दिखती है

नई टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट का स्टाइल और डिजाइन कर्व और हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता है। एसयूवी का चेहरा पहले से आकर्षक हुआ है और यहां आपको नई डिजाइन के 16-इंच अलॉय व्हील्स भी मिले हैं। इसके अलावा सबसे पहले नजर में आने वाली चीज इसके हेडलैंप्स हैं जो एक एलईडी लाइटबार से जुड़े हुए है। ये एलईडी बार कार के पूरे अगले हिस्से को घेरता है। पिछले हिस्से पर नजर डालें तो इसके टेललैंप्स और रिवर्स लाइट अब कार के बुपर पर लगाए गए हैं। कुल मिलाकर अगला और पिछला हिस्सा ठीक दिख रहा है।

फीचर्स में क्या-क्या मिला

केबिन पर नजर डालें तो नई नैक्सॉन में अब बटनो की ज्यादातर जगहें टच ने घेर ली हैं और इसके एसी वेंट्स भी कुछ छोटे हो चुके हैं। डैशबोर्ड को लेदर इंसर्ट्स मिले हैं, वहीं अब ये कार्बन फाइबर फिनिश में पेश किया गया है। टॉप मॉडल में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिला है और इसी साइज का डिजिटल इंसट्रूमेंट क्लस्टर भी कार को दिया गया है। 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार तकनीक, वायरलेस चार्जर, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्यूरिफायर, आवाज से खुलने वाली सनरूफ जैसे कई अन्य फीचर्स भी मिले हैं।

सेफ्टी और इंजन कैसे

टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट में सामान्य रूप ये 6 एयरबैग्स दिए गए हैं, वहीं ईएससी भी कार को मिला है। नई एसयूवी के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 एचपी और 170 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। यहां 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिला है जो 115 एचपी और 260 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इन दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिए हैं, पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article