Tata Nexon की बादशाहत को खतरा! Hyundai से Renault तक ला रही 4 धाकड़ कॉम्पैक्ट SUV

भारतीय ऑटो मार्केट में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ने वाली है। आने वाले समय में हुंडई से लेकर महिंद्रा इस सेगमेंट में नई गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके आने से टाटा नेक्सॉन से लेकर मारुति की ब्रेजा की बादशाहत को कड़ी टक्कर मिलेगी।

भारतीय ऑटो मार्केट में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का जबरदस्त दबदबा है। इसके चलते तमाम ऑटो कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहती है। अब इस सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के लिए Hyundai, Volkswagen, Mahindra और Renault जल्द ही 4 मीटर से कम लंबाई वाली सब-कॉम्पैक्ट लाने की तैयारी में है। । Hyundai की Bayon पर आधारित कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर 2026 के दूसरे हाफ़ में सड़कों पर उतरने वाली है, जबकि Volkswagen 2026 या 2027 तक एक नई सब-4 मीटर SUV पेश करेगी। Mahindra Vision S और Renault Bridger कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन-वर्जन 2027 में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। आईए भारतीय बाजार में आने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर एक नजर डालते हैं।

Compact Suvs

सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी

Hyundai Bayon

Hyundai Bayon एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर होगी। यह इस ब्रांड की पहली ऐसी गाड़ी बन सकती है जिसमें पूरी तरह से नया और स्थानीय रूप से विकसित 1.2L TGDi पेट्रोल इंजन लगा होगा। यह नया पावरट्रेन हाइब्रिड के लिए तैयार होगा और Hyundai के भविष्य के कॉम्पैक्ट हाइब्रिड/नॉन-हाइब्रिड मॉडलों को पावर देगा। कहा जा रहा है कि यह Creta के 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन की तुलना में ज्यादा कॉम्पैक्ट और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होगा। Hyundai की नई पीढ़ी की कारों की तरह ही, इसमें भी कई प्रीमियम फीचर्स होने की उम्मीद है।

End of Feed