ऑटो न्यूज़

अब पेट्रोल की टेंशन हो जाएगी खत्म! मारुति सुजुकी जल्द पेश करेगी Fronx Hybrid; जानिए क्या होगा खास

Maruti Fronx Hybrid: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मारुति सुजुकी एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए एक खास तैयार कर रही है। कंपनी अपनी स्टाइलिश एसयूवी Fronx की जबरदस्त कामयाबी के बाद इसका बहुप्रतीक्षित हाइब्रिड (Hybrid) वर्जन लॉन्च करने जा रही है।

Image

जल्द आ रहा एसयूवी फ्रॉन्क्स का हाइब्रिड वर्जन (Photo: nexa)

Maruti Fronx Hybrid: मारुति सुजुकी जल्द ही अपनी पॉपुरल एसयूवी फ्रॉन्क्स का हाइब्रिड वर्जन भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। इस नए हाइब्रिड वर्जन में पावरट्रेन को अपडेट किया जाएगा, जो ग्राहकों के लिए खास अहमियत रखता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब कार बेहतर माइलेज देगी और आपको इसे इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरह बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं होगी। नई फ्रॉन्क्स हाइब्रिड मौजूदा मॉडल की सारी सुविधाओं को बरकरार रखेगी और इसमें नई पावरट्रेन जोड़ी जाएगी। यह कदम कंपनी की रणनीति के अनुरूप है, जिसमें बढ़ती ईंधन कीमतों को देखते हुए हाइब्रिड वर्जन को बढ़ावा देना शामिल है।

हाइब्रिड पावरट्रेन

फ्रॉन्क्स हाइब्रिड में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी सिस्टम मिल सकता है। यह सेटअप विशेषकर शहरी ड्राइविंग के लिए कार को ज्यादा एफिशिएंट बनाएगा, क्योंकि हाइब्रिड सिस्टम कम गति और तेजी से एक्सेलेरेशन के दौरान पेट्रोल इंजन की मदद करता है। हाइब्रिड तकनीक ब्रेकिंग के दौरान एनर्जी रिकवर करती है और जब अतिरिक्त पावर की जरूरत होती है तब पेट्रोल इंजन को सपोर्ट देती है। यह तकनीक दुनिया के कई हाइब्रिड वाहनों में पहले से इस्तेमाल हो रही है और अब धीरे-धीरे भारत में भी लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक का सबसे बड़ा लाभ यह है कि माइलेज पारंपरिक पेट्रोल वेरिएंट की तुलना में बेहतर होगी।

कितनी हो सकती है कीमत

हाइब्रिड तकनीक की वजह से नई फ्रॉन्क्स की कीमत मौजूदा पेट्रोल वर्जन से थोड़ी अधिक हो सकती है। वर्तमान जनरेशन का मॉडल 6.85 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर के अतिरिक्त घटक होने के कारण हाइब्रिड वर्जन का रेंज थोड़ा ऊपर हो सकता है। हालांकि लंबे समय तक वाहन चलाने पर बेहतर माइलेज की वजह से यह अतिरिक्त लागत कुछ हद तक संतुलित हो जाएगी।

डिजाइन और फीचर बदलाव

हाइब्रिड वर्जन में बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है और यह मौजूदा फ्रॉन्क्स मॉडल जैसा ही दिखाई देगा। निर्माता आमतौर पर हाइब्रिड वर्जन में पावरट्रेन पर फोकस करते हैं। इंटीरियर में भी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ड्राइवर असिस्ट फीचर्स जैसे मौजूदा उपकरण बरकरार रह सकते हैं। केवल हाइब्रिड बैज या विशेष इंस्ट्रूमेंटेशन जैसी मामूली अपडेट्स दी जा सकती हैं।

लॉन्च टाइमलाइन और बाजार स्थिति

मारुति सुजुकी ने अभी तक हाइब्रिड फ्रॉन्क्स की लॉन्च डेट घोषित नहीं की है। हालांकि, फ्रॉन्क्स का यह हाइब्रिड वर्जन

उन ग्राहकों को जरूर आकर्षित करेगा, ईंधन-कुशल कार चाहते हैं लेकिन पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार नहीं लेना चाहते। हाइब्रिड फ्रॉन्क्स भारतीय एसयूवी मार्केट में एक नया विकल्प और बेहतर माइलेज वाला मॉडल साबित हो सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article