ऑटो न्यूज़

TVS Orbiter V1 लॉन्च हुई, ₹49,999 से कीमत शुरू, जानें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज

टीवीएस मोटर ने अपने ईवी पोर्टफोलियो में BaaS शुरू किया है, जिससे कस्टमर बैटरी की पूरी कीमत पहले देने के बजाय बैटरी के इस्तेमाल के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Image

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 (Photo Credit: TVS)

TVS मोटर ने अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए 1.8 kWh बैटरी के साथ टीवीएस ऑर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। यह कंपनी की लाइन-अप में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पूरे ईवी पोर्टफोलियो में बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल भी पेश किया है। टीवीएस ऑर्बिटर वी1 और BaaS मॉडल के की कीमत ₹49,999 (एक्स-शोरूम दिल्ली, पीएम ई-ड्राइव सहित) से शुरू होती है। वहीं, जो ग्राहक बिना BaaS के ऑर्बिटर वी1 खरीदना चाहते हैं, वे इसे ₹84,500 (एक्स-शोरूम दिल्ली, पीएम ई-ड्राइव सहित) में खरीद सकते हैं। टीवीएस ऑर्बिटर वी1 को रोजमर्रा की शहरी यात्रा को आसान और व्यावहारिक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

दो वेरिएंट में उपलब्ध टीवीएस ऑर्बिटर

ऑर्बिटर रेंज दो वेरिएंट में उपलब्ध है-वी1 (1.8 kWh) और वी2 (3.1 kWh) के साथ उपलब्ध होगी। यह स्कूटर 86 किमी की प्रमाणित IDC रेंज देता है और लगभग 2 घंटे 20 मिनट में 0-80% चार्ज हो सकता है। इसमें कनेक्टेड मोबाइल ऐप, फ्रंट एलईडी हेडलैंप के साथ वाइज़र और इनकमिंग कॉल डिस्प्ले वाला कलर्ड एलसीडी क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं।

डिजाइन फिलॉस्फी

टीवीएस ऑर्बिटर वी1 का डिजाइन आधुनिक और व्यावहारिक है। इसमें 845 मिमी लंबी फ्लैट सीट, 290 मिमी का सीधा फुटबोर्ड, और चौड़ा व ऊंचा हैंडलबार दिया गया है, जो आरामदायक राइडिंग पोजिशन देता है। साथ ही इसमें 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज है, जिसमें दो हेलमेट तक रखे जा सकते हैं।

स्कूटर में कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर दिए गए हैं, जैसे-

• क्रैश, फॉल, एंटी-थेफ्ट, जियो-फेंसिंग और टाइम-फेंसिंग अलर्ट

• मोबाइल ऐप से बैटरी चार्ज और ओडोमीटर की जानकारी

• टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन

• एलसीडी डिजिटल क्लस्टर पर कॉल, एसएमएस और अलर्ट

• हिल होल्ड असिस्ट, क्रूज़ कंट्रोल और पार्किंग असिस्ट

• ओटीए अपडेट

• इको और पावर जैसे दो राइड मोड तथा रिजनरेटिव ब्रेकिंग

BaaS से नया ओनरशिप मॉडल

टीवीएस मोटर ने अपने ईवी पोर्टफोलियो में BaaS शुरू किया है, जिससे कस्टमर बैटरी की पूरी कीमत पहले देने के बजाय बैटरी के इस्तेमाल के लिए सब्सक्राइब कर सकते हैं। यह मॉडल गाड़ी की कीमत को बैटरी की कीमत से अलग करता है, जिससे कस्टमर ईवी की शुरुआती खरीद और उसे चलाने की मौजूदा लागत, दोनों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। पूरे पोर्टफोलियो में BaaS शुरू करके, टीवीएस मोटर ईवी ओनरशिप में ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी दे रहा है, साथ ही ज़्यादा कस्टमर तक इसकी पहुंच बढ़ा रहा है।

टीवीएस मोटर अपनी पूरी इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज पर BaaS के साथ एक अलग पेशकश करता है, जिसके फायदे नीचे दिए गए हैं।

• ₹49,999 से कम शुरुआती कीमत

• ₹862 प्रति माह से शुरू होने वाले फ्लेक्सी पेमेंट सब्सक्रिप्शन प्लान

• BaaS पेमेंट प्लान में 5 साल/70,000 km तक की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article