भूल जाएंगे सारी SUVs जब देखेंगे 2023 Tata Nexon Facelift, जोरदार फीचर्स से लोडेड

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 7, 2023, 04:26 PM IST

Tata Motors सितंबर 2023 से नई Nexon Facelift की बुकिंग शुरू कर सकती है जिसे त्यौहारों के सीजन में लॉन्च किया जा सकता है। अब तक इस एसयूवी के लगभग सभी फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 टाटा नैक्सॉन फिर दिखी
  • जोरदार फीचर्स से लोडेड कार
  • जल्द शुरू होगी इसकी बुकिंग

Tata Nexon Facelift: टाटा मोटर्स लगातार नई नैक्सॉन फेसलिफ्ट की टेस्टिंग देश की सड़कों पर कर रही है, इससे कार के बहुत सारे फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही मिल गई है। कंपनी इस कार को केबिन से तो लगभग पूरी तरह बदलने वाली है, लेकिन इसके एक्सटीरियर में हुए बदलाव आपको बहुत प्रभावित करेंगे। नई कार टेस्टिंग के दौरान दिखी है जिसमें स्टीयरिंग व्हील पर मिलने वाले डिस्प्ले का खुलासा हुआ है, वहीं नैक्सॉन फेसलिफ्ट को मल्टी लेयर हेडलैंप्स भी दिए जाने वाले हैं। पहले से खूबसूरत इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अब और भी जोरदार स्टाइल और डिजाइन में पेश किया जाने वाला है।

Tata Nexon Facelift

टाटा मोटर्स नई 2023 नैक्सॉन फेसलिफ्ट को त्यौहारों के सीजन में लॉन्च करने वाली है

लगातार जारी है कार की टेस्टिंग

टाटा नैक्सॉन फेसलिफ्ट की टेस्टिंग लगातार भारतीय सड़कों पर जारी है। कुछ समय पहले फेसलिफ्ट मॉडल का केबिन नजर आया है जिसमें नई एसयूवी के फीचर्स की बहुत सारी जानकारी सामने आ गई है। सूत्रों की मानें तो टाटा मोटर्स नई 2023 नैक्सॉन फेसलिफ्ट को त्यौहारों के सीजन में लॉन्च करने वाली है। इसे बिल्कुल नई डिजाइन और स्टाइल के साथ मार्केट में लाया जा रहा है। नई नैक्सॉन मौजूदा मॉडल के मुकाबले बिल्कुल अलग है और टाटा कर्व कॉन्सेप्ट से नई कार बहुत प्रेरित नजर आ रही है।

End of Feed