ऑटो न्यूज़

Tata Nexon की सभी पावरट्रेन में अब दो सनरूफ विकल्प, पैनोरमिक ऑप्शन जुड़ा

New Tata Nexon Sunroof: इसके साथ सेगमेंट में पहली बार दी गई पैनोरमिक सनरूफ मिली है। अब तक सिर्फ नैक्सॉन सीएनजी के साथ डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन अब एसयूवी के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी ये विकल्प पेश कर दिया गया है।

Image

Tata Nexon के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी Dual Sunroof विकल्प पेश कर दिया गया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन के साथ मिली 2 सनरूफ
  • सभी पावरट्रेन के साथ जुड़ गया विकल्प
  • सीएनजी को मिली पैनोरमिक सनरूफ

New Tata Nexon Sunroof: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही नई नैक्सॉन सीएनजी भारत में लॉन्च की है। नई नैक्सॉन सीएनजी एसयूवी 8 वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए इसकी कीमत 14.59 लाख रुपये तक जाती है। इसके साथ सेगमेंट में पहली बार दी गई पैनोरमिक सनरूफ मिली है। अब तक सिर्फ नैक्सॉन सीएनजी के साथ डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध कराई जा रही थी, लेकिन अब एसयूवी के पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में भी ये विकल्प पेश कर दिया गया है। यानी अब नैक्सॉन की सभी पावरट्रेन में ग्राहकों को सनरूफ के 2 विकल्प मिलने वाले हैं।

पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई नैक्सॉन सीएनजी एसयूवी के साथ कंपनी ने पैसा वसूल फीचर्स की भरमार दी है। इसके अलावा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, 8 स्पीकर्स, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और सिक्वेंशियल एलईडी डीआरएल के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई नैक्सॉन सीएनजी स्मार्ट (O), स्मार्ट प्लस, स्मार्ट प्लस एस, प्योर, प्योर प्लस एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव प्लस और फियरलेस प्लस एस वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है।

कितना दमदार है इंजन

लॉन्च होने के साथ ही अब नैक्सॉन एसयूवी पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी पावरट्रेन में उपलब्ध है। नई टाटा नैक्सॉन सीएनजी के साथ 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर एसयूवी को ट्विन सीएनजी सिलेंडर टैंक सेटअप दिया है। इस सेटअप की मदद से ग्राहकों को एसयूवी में लगेज रखने के लिए भरपूर बूटस्पेस मिलता है। इसके साथ कुल 321 लीटर बूट स्पेस दिया गया है। सीएनजी मोड में नई नैक्सॉन के साथ मिला इंजन 99 बीएचपी ताकत और 170 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article