ऑटो न्यूज़

बिना किसी स्टिकर के दिखी Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, जल्द होगा डेब्यू

Royal Enfield Electric: 4 नवंबर को रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करेगी। कुछ समय पहले शोकेस की गई हिम-ई कॉन्सेप्ट बाइक के साथ कंपनी ने अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी है, इसे ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में लगाया जाएगा।

Image

हाल में इसे टेस्टिंग के दौरान बिना स्टिकर के देखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • Royal Enfield Electric Bike
  • 4 नवंबर को भारत में होगी पेशकश
  • बिना स्टिकर के नजर आई ये बाइक

Royal Enfield Electric: रॉयल एनफील्ड अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पर काफी समय से काम कर रही है। कंपनी ने भारत में इसके डेब्यू की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। 4 नवंबर को रॉयल एनफील्ड भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पेश करेगी। कुछ समय पहले शोकेस की गई हिम-ई कॉन्सेप्ट बाइक के साथ कंपनी ने अपने बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी है, इसे ब्रांड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक में लगाया जाएगा। इसे जल्द मार्केट में लाने के लिए कंपनी ने अपने चेन्नई प्लांट में करीब 100 डिजाइनर्स और इंजीनियर्स को काम पर लगाया है। हाल में इसे टेस्टिंग के दौरान बिना स्टिकर के देखा गया है।

सिंगल चार्ज में कितना चलेगी

रॉयल एनफील्ड की नई इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी मिल है कि शहरी इलाकों के हिसाब से इसे डिजाइन किया जा रहा है। रॉयल एनफील्ड हिम-ई का भार लगभग 200 किग्रा होगा और इसके हब पर इलेक्ट्रिक मोटर नहीं लगी होगी। इससे भार का अनुपात समान नहीं रखा जा सकता। रॉयल एनफील्ड की ये बाइक सिंगल चार्ज में 200-250 किमी तक रेंज देने वाली है और इसका उत्पादन पूरी तरह से घरेलू होगा। भारतीय मार्केट में लॉन्च होते ही नई मोटरसाइकिल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में हंगामा मचाने वाली है।

बैटरी पैक भी होगा इनहाउस

रॉयल एनफील्ड ने जानकारी दी है कि हिम-ई इलेक्ट्रिक बाइक का बैटरी पैक भी इनहाउस डिजाइन और डेवेलप किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि राइड क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए इसकी विंड टनल टेस्टिंग भी की गई है। कंपनी ने ये भी बताया है कि हिमालय के दुर्गम रास्तों पर इस कॉन्सेप्ट बाइक के 3 प्रोटोटाइप टेस्ट किए जा रहे हैं। इन्हीं में से एक को ईआईसीएमए 2023 में शोकेस किया गया था। बता दें कि इसका प्रोडक्शन मॉडल 4 नवंबर को दिखाया जाएगा, वहीं 2025 की शुरुआती में इसकी बिक्री शुरू की जा सकती है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article