2 दिन बाद लॉन्च होने वाली है नई Tata Curvv SUV, डाउन पेमेंट जमा कर लीजिए

Tata Curvv SUV Set To Launch: टाटा मोटर्स ने कुछ दिन पहले ही बिल्कुल नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च की है। अब कंपनी 2 सितंबर 2024 को नई कर्व आईसीई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इसके बारे में लगभग तमाम जानकारी हम आप लोगों को दे रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व SUV 2 सितंबर को होगी लॉन्च
  • हाल में लॉन्च हुआ है इलेक्ट्रिक अवतार
  • सामने आ चुकी है लगभग पूरी जानकारी

Tata Curvv SUV Set To Launch: टाटा मोटर्स ठीक 2 दिन बाद यानी 2 सितंबर 2024 को नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है। लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी की लगभग पूरी जानकारी सामने आ गई है। भारत में लॉन्च होते ही इस नई गाड़ी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से शुरू हो जाएगा। टाटा कर्व किन 6 रंगों में उपलब्ध होगी इसकी जानकारी भी हम आज आपको दे रहे है। ये एसयूवी गोल्ड एसेंस, फ्लेम रेड, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, डेटोना ग्रे और ओपरा ब्लू में पेश की जाएगी। ह्यून्दे इंडिया ने कुछ दिन पहले ही पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट वेरिएंट देश में लॉन्च किया है। अब टाटा मोटर्स मुकाबले और कर्व के साथ और गर्माने वाली है।

Tata Curvv SUV Set To Launch

लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी की लगभग पूरी जानकारी सामनेगई है

कितनी खास है नई कर्व

टाटा मोटर्स ने 2024 कर्व एसयूवी को बिल्कुल नया स्टाइल और डिजाइन दिया है। एसयूवी के साथ नए एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप मिले हैं। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिला है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह इसे प्रीमियम सेगमेंट का बनाते हैं। दिखने में कर्व कूपे स्टाइल की जोरदार एसयूवी है जो 18-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स से लैस है। इसके अलावा नई कर्व का ग्राउंड क्लीसरेंस भी जोरदार है।

End of Feed