ऑटो न्यूज़

2024 Royal Enfield Classic 350 कल होगी लॉन्च, बड़े बदलावों के साथ आ रही बाइक

2024 Royal Enfield Classic 350: भारतीय मार्केट में रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक क्लासिक 350 है। कंपनी कल यानी 1 सितंबर 2024 को इसका अपडेटेड मॉडल लॉन्च करने वाली है। कंपनी कई बड़े बदलावों के साथ नई क्लासिक 350 मोटरसाइकिल बाजार में उतारने वाली है।

Image

ग्राहकों को देशभर की रॉयल एनफील्ड डीलरशिप पर ये नई बाइक 1 सितंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 Royal Enfield Classic 350
  • भारतीय मार्केट में कल लॉन्च होगी बाइक
  • बड़े बदलावों के साथ आई मोटरसाइकिल

2024 Royal Enfield Classic 350: रॉयल एनफील्ड ने कुछ समय पहले ही भारतीय ग्राहकों की चहेती क्लासिक 350 मोटरसाइकिल से पर्दा हटाया है। अब कंपनी इसे बड़े बदलावों के साथ 1 सितंबर यानी कल भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने नई बाइक को 7 रंगों - डार्क ग्रीन के साथ कंट्रास्ट क्रोम, जोधपुर ब्लू, मद्रास रेड, मेडेलियन ब्राउन, कमांडो सेंड एंड ब्लैक और ब्लैक में पेश किया है। इसमें दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों को देशभर की रॉयल एनफील्ड डीलरशिप पर ये नई बाइक 1 सितंबर से मिलनी शुरू हो जाएगी।

कितनी बदली नई क्लासिक 350

अपडेटेड रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के साथ अब आपको एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी टेललैंप्स, डुअल चैनल एबीएस और यूएसबी चार्जिंग जैसे फीचर्स मिले हैं। बाइक के अगले हिस्से में 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में ट्विन शॉक अबसॉर्वर्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक के अगले और पिछले पहिये में क्रमशः 300 मिमी और 270 मिमी डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं। बेस मॉडल का पिछला पहिया ड्रम ब्रेक और सिंगल चैनल एबीएस के साथ आया है। इस मोटरसाइकिल का अगला पहिया 19-इंच का है, वहीं पिछला पहिया 18-इंच का है।

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

रॉयल एनफील्ड ने नई क्लासिक 350 के साथ कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है। इसके साथ पहले जैसा हार्डवेयर दिया गया है जो मौजूदा क्लासिक 350 में मिला था। इसके साथ ट्विन डाउनट्यूब स्पाइन फ्रेम दी गई है जिसपर 349 सीसी का जे-सीरीज सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन 6100 आरपीएम पर 20.2 बीएचपी ताकत और 4000 आरपीएम पर 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ वही 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article