ऑटो न्यूज़

Kia Carnival से पंगा लेने चीन से भारत आ रहा नया मुकाबला, जानें कितनी खास है e-MPV

BYD India Teased New e6 MPV: बीवायडी इंडिया ने नई ई6 इलेक्ट्रिक एमपीवी का टीजर जारी कर दिया है। इसे नई डिजाइन और भरपूर नए फीचर्स के अलावा पावरट्रेन में भी बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में इसका नाम एम6 है, हालांकि भारतीय मार्केट में इसका नाम ई6 होगा।

Image

ग्लोबल मार्केट में इसका नाम एम6 है, हालांकि भारतीय मार्केट में इसका नाम ई6 होगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के लिए BYD e6 का टीजर जारी
  • जोरदार रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक MPV
  • Kia Carnival से सीधी टक्कर लेगी

BYD India Teased New e6 MPV: चीन की वाहन निर्माता कंपनी बीवायडी यानी बिल्ड योर ड्रीम ने भारतीय मार्केट के लिए नई ई6 एमपीवी का टीजर जारी किया है। इसे नई डिजाइन और भरपूर नए फीचर्स के अलावा पावरट्रेन में भी बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में इसका नाम एम6 है, हालांकि भारतीय मार्केट में इसका नाम ई6 होगा। इस कार के साथ नए एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, ताजा अगला हिस्सा और पिछला बंपर, नई ग्रिल के साथ सैटिन फिनिश और बिल्कुल नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। फेसलिफ्टेड एमपीवी के साथ चौड़ा टेलगेट और अपडेटेड एलईडी लाइट्स भी मिले हैं।

पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

2024 मॉडल बीवायडी ई6 को खूब सारे हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं, इसके साथ 12.8-इंच टचस्क्रीन मिला है जिसने पहले वाले 10.2-इंच स्क्रीन की जगह ली है। इसके अलावा नई प्रीमियम एमपीवी के साथ नया स्टीयरिंग व्हील, नया गियर सिलेक्टर डायल और डुअल वायरलेस मोबाइल चार्जर दिए गए हैं। ध्यान रहे कि ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली एम6 के साथ पैनोरमिक सनरूफ, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड टेलगेट और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिलते हैं। ये फीचर्स भारत में भी कंपनी मुहैया कराने वाली है।

कितनी दमदार है e-MPV

बीवायडी की एम6 पूरी तरह इलेक्ट्रिक एमपीवी है जो 55.4 किलोवाट-आर और 71.8 किलोवाट-आर बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है। हालांकि इलेक्ट्रिक मोटर पर कोई विकल्प नहीं मिलता है। भारतीय मार्केट आ रही नई ई6 के साथ कंपनी सिर्फ 71.7 किलोवाट-आर बैटरी पैक दे सकती है। इसका कम दमदार बैटरी पैक 94 बीएचपी ताकत और 180 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं 204 बीएचपी ताकत और 310 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि एक बार फुल चार्ज करने पर इन दोनों बैटरी पैक को क्रमशः 500 किमी और 530 किमी तक चलाया जा सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article