6 रंगों में लॉन्च की जाएगी नई Tata Curvv SUV, अब बस कीमत की घोषणा बाकी

Tata Curvv SUV Colour Options: टाटा मोटर्स 2 सितंबर को भारत में नई कर्व एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसकी कीमत को छोड़कर बाकी तमाम जानकारी सामने आ गई है। आज हम आपको इसके रंगों की जानकारी भी दे रहे हैं। टाटा ने 2024 कर्व को बिल्कुल नया स्टाइल और डिजाइन दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 6 रंगों में पेश की जाएगी नई कर्व
  • 2 सितंबर को भारत में लॉन्च होगी
  • मार्केट में टाटा की जोरदार पेशकश

Tata Curvv SUV Colour Options: टाटा मोटर्स 2 सितंबर 2024 को नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च करने वाली है जिसकी पूरी जानकारी सामने आ गई है। अब बस इसकी कीमत का ऐलान ही बाकी रह गया है। टाटा कर्व किन 6 रंगों में उपलब्ध होगी इसकी जानकारी भी हम आज आपको दे रहे है। ये एसयूवी गोल्ड एसेंस, फ्लेम रेड, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, डेटोना ग्रे और ओपरा ब्लू में पेश की जाएगी। भारत में लॉन्च होते ही इस नई गाड़ी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से शुरू हो जाएगा। ह्यून्दे इंडिया ने कुछ दिन पहले ही पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट वेरिएंट देश में लॉन्च किया है। अब टाटा मोटर्स मुकाबले और कर्व के साथ और गर्माने वाली है।

Tata Curvv SUV Colour Options

एसयूवी गोल्ड एसेंस, फ्लेम रेड, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे, डेटोना ग्रे और ओपरा ब्लू में पेश की जाएगी

कितनी खास है नई कर्व

टाटा मोटर्स ने 2024 कर्व एसयूवी को बिल्कुल नया स्टाइल और डिजाइन दिया है। एसयूवी के साथ नए एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप मिले हैं। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिला है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह इसे प्रीमियम सेगमेंट का बनाते हैं। दिखने में कर्व कूपे स्टाइल की जोरदार एसयूवी है जो 18-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स से लैस है। इसके अलावा नई कर्व का ग्राउंड क्लीसरेंस भी जोरदार है।

End of Feed