2024 Honda Amaze Launch Timeline: होंडा कार्स इंडिया अपनी सबसे सस्ती अमेज सबकॉम्पैक्ट सेडान की नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है। पहले उपलब्ध जानकारी के मुताबिक ये किफायती कार त्योहारी सीजन यानी अक्टूबर 2024 में लॉन्च की जानी थी, लेकिन अब ये खबर मिली है कि 2024 अमेज को दिसंबर या अगले साल की शुरुआत तक लॉन्च किया जाएगा। तीसरी पीढ़ी की होंडा अमेज लॉन्च होते ही मौजूदा सेकेंड जनरेशन की जगह लेगी, इसकी बिक्री 2018 से भारतीय मार्केट में जारी है। सूत्रों की मानें तो नई जनरेशन अमेज को उसी प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिसपर नई होंडा सिटी और एलिवेट आधारित है।
कितनी बदलेगी नई अमेज
होंडा कार्स इंडिया नई जनरेशन अमेज को ताजा लुक देने के अलावा इसके केबिन में भी बड़े बदलाव करने वाली है। विदेशों में बिकने वाली होंडा की एंट्री लेवल सेडान से इसका स्टाइल और डिजाइन प्रेरित होगा, सेकेंड जनरेशन भी बहुत कुछ होंडा अकॉर्ड जैसी नजर आती है। कुल मिलाकर मौजूदा जनरेशन को कुछ कॉस्मैटिक बदलाव देकर मार्केट में उतारा जाएगा। केबिन की बात करें तो इसे रिफ्रेश करने के लिए नई अपहोल्स्ट्री, डैशबोर्ड का ताजा लुक और नए फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। एलिवेट और बाकी होंडा कारों जैसे फीचर्स इसे मिल सकते हैं। सेडान के आकार को लेकर इसमें कई बदलाव किए जा सकते हैं, हालांकि ये पहले से ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ सकती है।
कितना दमदार होगा इंजन
नई जनरेशन होंडा अमेज के साथ मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलने का अनुमान है। ये इंजन 90 एचपी ताकत और 110 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प दिए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस साल की दूसरी छःमाही में नई होंडा अमेज भारत में लॉन्च की जाएगी, यानी दिवाली 2024 के पहले ही इसकी बुकिंग शुरू की जा सकती है। लॉन्च के बाद देश में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, ह्यून्दे ऑरा और टाटा टिगोर से होने वाला है। बता दें कि मारुति सुजुकी भी जल्द भारत में डिजायर की नई जनरेशन लॉन्च करने वाली है।
