ऑटो न्यूज़

2023 Tata Safari के केबिन की फोटोज आई सामने, अंदर से लग रही लैंड क्रूजर जैसी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 27, 2023, 09:16 PM IST

Tata Motors भारत में जल्द 2023 Safari Facelift लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग कंपनी लगातार कर रही है। हाल में ये एसयूवी फिर दिखी है जिसका केबिन भी इस बार सामने आया है जो बहुत आकर्षक लग रहा है।

Image

नई एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जो लॉन्च के लिए तैयार दिख रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट
  • टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी
  • केबिन का नजारा देखने लायक

2023 Tata Safari Facelift: टाटा मोटर्स बहुत जल्द मार्केट में कई नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी अगले 6 महीने में करीब 6 नई गाड़ियां भारत में पेश करने वाली है। इनमें से एक नई टाटा सफारी फेसलिफ्ट होगी जिसे इसी साल लॉन्च किया जाना है। हाल में ये नई एसयूवी टेस्टिंग के दौरान नजर आई है जो लॉन्च के लिए तैयार दिख रही है। इस बार एक्सटीरियर के अलावा 2023 सफारी के केबिन की साफ-सुथरी फोटो भी देखने को मिली है। इसमें बहुत सारे फीचर्स की जानकारी का खुलासा लॉन्च से पहले ही हो गया है।

2023 Tata Safari Facelift Cabin

इस बार एक्सटीरियर के अलावा 2023 सफारी के केबिन की साफ-सुथरी फोटो भी देखने को मिली है।

स्टीयरिंग पर मिला डिस्प्ले

रशलेन की रिपोर्ट में एसयूवी का डैशबोर्ड दिखाई दिया है जो बड़े बदलावों के साथ पेश किया जाने वाला है। नई सफारी के साथ नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिला है जिसपर एक डिस्प्ले दिया गया है, दिखने में ये कुछ पीएसपी जैसा नजर आ रहा है। इसके अलावा पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़े आकार का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई कलर थीम इंटीरियर को दी गई है। सेंटर कंसोल पर मिली बटन भी अब टच सेंसिटिव हो गई हैं और एचवीएसी कंट्रोल्स के लिए 2 नॉब्स भी मिले हैं।

लैंड रोवर से प्रेरित गियर नॉब

2023 टाटा सफारी के साथ लैंड रोवर एसयूवी से प्रेरित गियर नॉब दिया गया है जिसके साथ ड्राइव मोड चुनने वाला रोटरी डायल मिला है। फीचर्स की बात करें तो ऑटोमैटिक डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो डे/नाइट आईआरवीएम, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, लेवल 2 एडीएएस और कई रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग मिले हैं। मौजूदा मॉडल वाले पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, कीलेस एंट्री, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स के साथ ऑटो होल्ड और स्टार्ट/स्टॉप बटन नए मॉडल को मिलेंगे।

कितना दमदार है इंजन

पावर की बात करें तो 2023 टाटा सफारी फेसलिफ्ट के साथ संभावित रूप से पहले वाला 2.0-लीटर क्रेयोटेक डीजल इंजन दिया जा सकता है। ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा और ये इंजन अब बीएस6 फेज 2 मानकों के अलावा नए ओबीडी ईंधन नियमों के अनुकूल होगा। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि टाटा मोटर्स नई सफारी फेसलिफ्ट के साथ नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दे सकती है जिसे 2023 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article