2 सितंबर को TATA लॉन्च करेगी नई Curvv SUV, जानें कितनी दमदार होगी कार

New Tata Curvv Launch Date: टाटा मोटर्स ने भारत में नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। अब कंपनी ने इसके आईसीई मॉडल के लॉन्च की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। टाटा मोटर्स ने बताया है कि 2 सितंबर 2024 को नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व एसयूवी की लॉन्च डेट साझा
  • 2 सितंबर 2024 को देश में होगी लॉन्च
  • आज ही लॉन्च हुई है नई कर्व इलेक्ट्रिक

New Tata Curvv Launch Date: टाटा मोटर्स ने 7 अगस्त को भारत में नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है। इसी इवेंट में कंपनी ने टाटा कर्व आईसीई यानी पेट्रोल-डीजल से चलने वाली एसयूवी के लॉन्च की तारीख भी बता दी है। टाटा मोटर्स ने बताया है कि 2 सितंबर 2024 को नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च होगी। इसकी डिजाइन लैंग्वेज हालिया लॉन्च हैरियर और सफारी फेसलिफ्ट से मिलती है। भारत में लॉन्च होते ही इस नई गाड़ी का मुकाबला ह्यून्दे क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा से शुरू हो जाएगा। ह्यून्दे इंडिया ने कुछ दिन पहले ही पॉपुलर एसयूवी क्रेटा का फेसलिफ्ट वेरिएंट देश में लॉन्च किया है। अब टाटा मोटर्स मुकाबले और कर्व के साथ और गर्माने वाली है।

Tata Curvv Launch Date Announced

टाटा मोटर्स ने बताया है कि 2 सितंबर 2024 को नई कर्व एसयूवी भारत में लॉन्च होगी

कितनी खास है नई कर्व

टाटा मोटर्स ने 2024 कर्व एसयूवी को बिल्कुल नया स्टाइल और डिजाइन दिया है। एसयूवी के साथ नए एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप मिले हैं। इसके साथ ही हेडलैंप्स को जोड़ता एक एलईडी बार भी मिला है। एसयूवी को ए-पिलर पर लगे ओआरवीएम, छत की झुकती हुई डिजाइन, शार्क फिन एंटीना, एल-शेप एलईडी टेललाइट्स और पिछले बंपर पर नंबर प्लेट के लिए छोड़ी गई जगह इसे प्रीमियम सेगमेंट का बनाते हैं। दिखने में कर्व कूपे स्टाइल की जोरदार एसयूवी है जो 18-इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स से लैस है। इसके अलावा नई कर्व का ग्राउंड क्लीसरेंस भी जोरदार है।

End of Feed