ऑटो न्यूज़

शानदार लुक के साथ Tata Curvv EV भारत में लॉन्च, 17.49 लाख रुपये से कीमत शुरू

Tata Curvv EV Launched In India: टाटा मोटर्स ने भारत में नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है। कंपनी ने शानदार स्टाइल और डिजाइन के साथ नई ईवी को देश में पेश किया है जो दिखने में वाकई बहुत खूबसूरत है।

Image

कंपनी 12 अगस्त 2024 से इस कार के लिए बुकिंग लेना शुरू कर देगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी हुई लॉन्च
  • 17.49 लाख शुरुआती एक्सशोरूम कीमत
  • 12 अगस्त से भारत में शुरू होगी बुकिंग

Tata Curvv EV Launched In India: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में बिल्कुल नई कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए ये कीमत 21.99 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने शानदार स्टाइल और डिजाइन के साथ नई ईवी को देश में पेश किया है जो दिखने में वाकई बहुत खूबसूरत है। कंपनी 12 अगस्त 2024 से इस कार के लिए बुकिंग लेना शुरू कर देगी। नई टाटा कर्व ईवी को कंपनी ने नई डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है जो आने वाली कारों में भी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कर्व ईवी को खूब सारे हाइटेक फीचर्स भी दिए गए हैं।

tata curvv ev price range

टाटा मोटर्स ने अपनी बिल्कुल नई कर्व ईवी को आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ पतले एलईडी हेडलैंप्स, बोल्ड स्टाइल की ग्रिल और खूबसूरत चेहरा दिया गया है जो इसका अगला हिस्सा शानदार बनाते हैं। कूपे स्टाइल की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के पिछले हिस्से में झुकती हुई छत मिलती है, वहीं साइड प्रोफाइल को शानदार बनाने के लिए यूनीक डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके पिछले हिस्से में पतले एलईडी टेल लाइट्स दिए गए हैं जो पूरे पिछले हिस्से को घेरते दिखाई दिए हैं।

tata curvv ev features

नई टाटा कर्व ईवी के केबिन में साफ-सुथरा, लेकिन स्पोर्टी लुक वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसके सेंटर में बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जो लेटेस्ट कनेक्टिविटी से लैस है। यहां खूब सारी जानकारी मिलती है और सहूलियत के हिसाब से ईवी का स्टीयरिंग भी मल्टी फंक्शनल है।

tata curvv ev interior

कार को मिले बाकी फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट, नई चाबी, इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वायरलेस चार्जर, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन शामिल हैं। सेफ्टी की बात करें तो 6 एयरबैग्स, ईएसपी, ऑटो होल्ड, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक्स और लेवल 2 एडीएएस जैसे फीचर्स ईवी को मिले हैं।

tata curvv ev range

टाटा मोटर्स की बाकी इलेक्ट्रिक कारों की तरह नई कर्व ईवी को भी स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज वेरिएंट में पेश किया है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट को 45 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 502 किमी तक रेंज देता है। दूसरी तरफ लॉन्ग रेंज वेरिएंट के साथ 55 किलोवाट-आर का बैटरी पैक मिलता है जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 585 किमी तक चलाया जा सकता है।

tata curvv ev charging time

एक्टिव प्लेटफॉर्म पर बनी ये इलेक्ट्रिक एसयूवी नई पीढ़ी के बैटरी पैक से लोडेड है जो अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। बता दें कि डीसी चार्जर की मदद से 15 मिनट में ही इसे 150 किमी रेंज तक के लिए चार्ज किया जा सकता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article