Ola First Electric Bike: ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले साल 15 अगस्त को कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक की ओर इशारा किया था। अब कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक का नया टीजर जारी कर दिया है। इसमें ई-बाइक के अगले हिस्से की झलक दिखाई गई है। नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का फोटो सोशल मीडिया जारी किया है। इस ई-बाइक के साथ बड़े साइज का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे ट्यूबलर चेसी ने घेरा हुआ है। पिछले साल कंपनी ने 4 कॉन्सेप्ट मोटरसाइकिल पेश की थी, इन्हें में से एक ये इलेक्ट्रिक बाइक है जो अब प्रोडक्शन स्तर पर पहुंचने वाली है।
दमदार बैटरी पैक मिलेगा
भाविश ने जो फोटो जारी की है वो दमदार बैटरी पैक दिखाती है, ये बैटरी काफी बड़े साइज की दिख रही है, खासतौर पर ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स के मुकाबले तो काफी बड़ी है। इसके साथ-साथ स्प्रॉकेट चेन भी यहां देखने को मिली है। यही मैकेनिज्म हमें अल्ट्रावॉयलेट के एफ77 माक 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर में देखने को मिली है। अल्ट्रावॉयलेट की ये इलेक्ट्रिक बाइक देखने में बहुत खूबसूरत है, ऐसे में ओला की ये ई-बाइक भी काफी खूबसूरत हो सकती है। ध्यान से फोटो को देखें तो सीट भी नजर आएगी, यानी ये बाइक प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार है।
15 अगस्त को लॉन्च होगी!
ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर्स भारतीय मार्केट में अच्छी पकड़ बना चुके हैं और एक मायने में सड़कों पर ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ओला एस रेंज के ही है। ऐसे में अगर कंपनी अपनी पहली बाइक को आकर्षक कीमत पर लॉन्च करती है तो इस सेगमेंट में भी ओला परचम लहरा सकती है। पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर भाविश ने ये जानकारी दी थी, हमारा मानना है कि 15 अगस्त 2024 को कंपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का डेब्यू कर सकती है।
