ऑटो न्यूज़

त्योहारी सीजन में टाटा टिआगो और टिगोर पर बंपर ऑफर्स, कैश डिस्काउंट मौज करा देगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 6, 2023, 01:18 PM IST

Tata Motors ने त्योहारों के सीजन में Tiago और Tigor पर दमदार ऑफर्स दिए हैं जो चुनिंदा डीलरशिप पर आपको मिल रहे हैं। कंपनी ने इस ऑफर्स में कैश डिस्काउंट सबसे ज्यादा दिया है जो ग्राहकों को सीधा फायदा देगा।

Image

हम आपको टाटा टिगोर के बारे में बता रहे हैं जिस पर 75,000 रुपये तक छूटी दी जा रही है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टिआगो और टिगोर पर बंपर ऑफर्स
  • कैश डिस्काउंट पर ग्राहकों को लाभ
  • 75,000 रुपये तक मिला डिस्काउंट

Tata Tigor And Tiago Offers: त्योहारों के सीजन में भारतीय ऑटो मार्केट खूब फलता-फूलता है क्योंकि यही समय है जब देश के ज्यादातर लोग अपने लिए नई गाड़ी खरीदते हैं। सभी वाहन निर्माता कंपनियों के साथ टाटा मोटर्स ने भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जोरदार ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं। टाटा मोटर्स की चुनिंदा डीलरशिप पर कई कारों को भारी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट के अलावा एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यहां हम आपको टाटा टिगोर के बारे में बता रहे हैं जिस पर 75,000 रुपये तक छूटी दी जा रही है।

50,000 का तो कैश डिस्काउंट

टाटा टिआगो पेट्रोल और सीएनजी मॉडल के अलावा इलेक्ट्रिक वेरिएंट में भी उपलब्ध है। इस किफायती सेडान के सीएनजी सिंगल-सिलेंडर वर्जन पर 50,000 रुपये का सिर्फ कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट के लिए 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके बाद दो-सिलेंडर वाली टाटा टिगोर सीएनजी पर भी ग्राहकों को फायदा मिल रहा है। त्योहारों के सीजन पर अगर ये वेरिएंट खरीदेंगे तो आप 20,000 रुपये तक बचत कर सकते हैं।

टिआगो पर भी दमदार ऑफर्स

टाटा मोटर्स ने टिगोर सेडान के अलावा टिआगो हैचबैक पर भी दमदार ऑफर्स दिए हैं। नई टिआगो के पेट्रोल वेरिएंट पर त्योहारी सीजन में 55,000 रुपये तक बचत हो सकती है। इस डिस्काउंट में आपको 35,000 रुपये की नकद छूट मिल रही है, इसके अलावा 15,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया गया है। इस हैचबैक की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.60 लाख रुपये है और नवंबर 2023 के अंत तक इसे और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article