Tata Harrier EV Launch Timeline: टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन मार्केट में एक और एसयूवी लॉन्च करने वाली है। जल्द हैरियर का इलेक्ट्रिक अवतार भारत में बिकना शुरू हो जाएगा, ताजा मीडिया रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। टाटा मोटर्स संभवतः मार्च 2025 में लॉन्च की जाने वाली है, वहीं 2025 की दूसरी छःमाही में सिएरा ईवी भी भारत के ईवी मार्केट में एंट्री मारेगी। कंपनी ऑटो एक्सपो 2025 में इस कार का प्रोडक्शन मॉडल दिखा सकती है। इसके अलावा बुकिंग भी यहीं शुरू की जा सकती है।टाटा ने 2023 ऑटो एक्सपो में डेब्यू के बाद भारत मोबिलिटी एक्सपो में भी नई हैरियर ईवी शोकेस की थी, तब कंपनी ने इसे काफी आकर्षक सीवीड ग्रीन कलर में पेश किया था। जानकारी मिली है कि इस ईवी के साथ एडब्ल्यूडी टैरेन मोड मिलने वाली है।
टाटा मोटर्स संभवतः मार्च 2025 में लॉन्च की जाने वाली है।
सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी
नई टाटा हैरियर ईवी इस प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार हो सकती है जो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी। लुक और स्टाइल के मामले में हैरियर ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी ही है, वहीं कंपनी इसके साथ एडीएएस जैसे हाइटेक फीचर्स उपलब्ध करा सकती है। टाटा ने फिलहाल इसकी तकनीकी जानकारी नहीं दी है, लेकिन बड़ा बैटरी पैक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को मिल सकता है। टाटा हैरियर ईवी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 500 किमी तक चलाया जा सकेगा।
हाइटेक होगा इसका केबिन
फीचर्स पर नजर डालें तो नई हैरियर ईवी को स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले कुछ नए और आधुनिक फीचर्स दिए जाएंगे। इसका चार्जिंग पोर्ट भी बाकी टाटा इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले आगे की ओर होगा। बता दें कि ये प्रोडक्शन के लिए लगभग तैयार मॉडल नजर आ रहा है और शोकेस हुए मॉडल जितना ही धाकड़ लॉन्च होने वाली एसयूवी भी होगी। यहां 12.3-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और कई सारे नए फीचर्स मिलने वाले हैं। कंपनी ने हैरियर इलेक्ट्रिक एसयूवी नए एक्टिव ईवी आर्किटेक्चर पर बनाई है जिसकी बिक्री March 2025 की शुरुआत में चालू होने की संभावना है।
