Tata Punch के वेरिएंट्स में हुआ बड़ा बदलाव, कंपनी ने बंद की इन ट्रिम्स की भारत में बिक्री

Tata Punch SUV Variants Rejigged: फिलहाल टाटा पंच के 8 वेरिएंट्स भारत में बिक रहे हैं जिनमें प्योर, प्योर ओ, एडवेंचर एस, एडवेंचर प्लस एस, क्रिएटिव प्लस, क्रिएटिव प्लस एस, अकंपलिश्ड प्लस और अकंपलिश्ड प्लस एस शामिल हैं। बता दें कि अब टाटा पंच की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा पंच के वेरिएंट्स में हुआ बदलाव
  • कुछ ट्रिम्स की बिक्री भारत में हुई बंद
  • 6.13 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

Tata Punch SUV Variants Rejigged: टाटा मोटर्स ने भारतीय मार्केट में बहुत पॉपुलर पंच एसयूवी के वेरिएंट्स में बदलाव किए हैं। अब कंपनी ने इस पैसा वसूल कार के एडवेंचर और एडवेंचर रिदम वर्जन को वेबसाइट से डीलिस्ट कर दिया है, यानी इसकी बिक्री संभवतः बंद कर दी गई है। फिलहाल टाटा पंच के 8 वेरिएंट्स भारत में बिक रहे हैं जिनमें प्योर, प्योर ओ, एडवेंचर एस, एडवेंचर प्लस एस, क्रिएटिव प्लस, क्रिएटिव प्लस एस, अकंपलिश्ड प्लस और अकंपलिश्ड प्लस एस शामिल हैं। बता दें कि अब टाटा पंच की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 6.13 लाख रुपये है।

2024 Tata Punch SUV Variants Rejigged

ाटा ंच ुरुआती क्सशोरूम ीमत 6.13 ाख ुपये

नए फीचर्स खुश कर देंगे

टाटा पंच भारतीय ग्राहकों के बीच बहुत पसंद की जा रही है और इसे पहले से ज्यादा पैसा वसूल बनाकर कंपनी ने मुकाबले में बड़ी बढ़त हासिल कर ली है। फीचर्स से शुरुआत करें तो 2024 टाटा पंच के साथ अब यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट सेंटर कंसोल पर दिया गया है। 2024 टाटा पंच कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ कंपनी ने जो सबसे बड़ा आकर्षण दिया है वो 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। ये वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो के साथ आया है। इसके अलावा एसयूवी को वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स और अगले यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट दिया गया है।

End of Feed