ऑटो न्यूज़

Tata Nexon iCNG का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, पैनोरमिक सनरूफ का विकल्प मिला

Tata Nexon iCNG New Variant: टाटा ने पैनोरमिक सनरूफ के साथ नया वेरिएंट लॉन्च किया है जिसका नाम नैक्सॉन आईसीएनजी क्रिएटिव प्लस पीएस है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 12.80 लाख रुपये है। यानी अब नैक्सॉन सीएनजी के 2 वेरिएंट्स पैनोरमिक सनरूफ के साथ उपलब्ध हैं।

Image

अब नैक्सॉन सीएनजी के 2 वेरिएंट्स पैनोरमिक सनरूफ के साथ उपलब्ध हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैक्सॉन सीएनजी का नया वेरिएंट लॉन्च
  • ग्राहकों को यहां मिलेगी पैनोरमिक सनरूफ
  • 12.80 लाख रुपये रखी एक्सशोरूम कीमत

Tata Nexon iCNG New Variant: टाटा मोटर्स ने करीब 10 दिन पहले ही भारतीय मार्केट में नैक्सॉन आईसीएनजी लॉन्च की है। कंपनी ने अब तक डुअल फ्यूल वर्जन इस एसयूवी के सिर्फ टॉप मॉडल फियरलेस को ही पैनोरमिक सनरूफ दी थी। अब टाटा ने पैनोरमिक सनरूफ के साथ नया वेरिएंट लॉन्च किया है जिसका नाम नैक्सॉन आईसीएनजी क्रिएटिव प्लस पीएस है। इसकी एक्सशोरूम कीमत 12.80 लाख रुपये है। यानी अब नैक्सॉन सीएनजी के 2 वेरिएंट्स पैनोरमिक सनरूफ के साथ उपलब्ध हैं। हालांकि इसके क्रिएटिव प्लस वेरिएंट के साथ ग्राहकों को सिंगल पेन सनरूफ मिलती है।

हाल में आई 2024 Nexon iCNG

टाटा ने भारत में लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद नई नैक्सॉन सीएनजी लॉन्च कर दी है। नई नैक्सॉन सीएनजी एसयूवी 8 वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.99 लाख रुपये है। टॉप मॉडल के लिए इसकी कीमत 14.59 लाख रुपये तक जाती है। इसके साथ सेगमेंट में पहली बार दी गई पैनोरमिक सनरूफ मिली है। बता दें कि एसयूवी के सिर्फ पीएस वेरिएंट के साथ डुअल पैन पैनोरमिक सनरूफ उपलब्ध कराई गई है। लॉन्च होने के साथ ही अब नैक्सॉन एसयूवी पेट्रोल, डीजल, इलेक्ट्रिक और सीएनजी पावरट्रेन में उपलब्ध है।

पैसा वसूल फीचर्स से लोडेड

नई नैक्सॉन सीएनजी एसयूवी के साथ कंपनी ने पैसा वसूल फीचर्स की भरमार दी है। इसके अलावा 10.25-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री सराउंड कैमरा, 8 स्पीकर्स, अगली वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री और सिक्वेंशियल एलईडी डीआरएल के साथ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नई नैक्सॉन सीएनजी स्मार्ट (O), स्मार्ट प्लस, स्मार्ट प्लस एस, प्योर, प्योर प्लस एस, क्रिएटिव, क्रिएटिव प्लस और फियरलेस प्लस एस वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है।

कितना दमदार है इंजन

नई टाटा नैक्सॉन सीएनजी के साथ 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिला है जो 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। कंपनी ने ग्राहकों के बीच पॉपुलर एसयूवी को ट्विन सीएनजी सिलेंडर टैंक सेटअप दिया है। इस सेटअप की मदद से ग्राहकों को एसयूवी में लगेज रखने के लिए भरपूर बूटस्पेस मिलता है। इसके साथ कुल 321 लीटर बूट स्पेस दिया गया है। सीएनजी मोड में नई नैक्सॉन के साथ मिला इंजन 99 बीएचपी ताकत और 170 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article