ऑटो न्यूज़

Royal Enfield ने हटाया Interceptor Bear 650 से पर्दा, 5 नवंबर को लॉन्च होगी नई बाइक

Royal Enfield Interceptor Bear 650: 5 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू से पहले ही कंपनी ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 से पर्दा हटा लिया है। ये नई मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 पर आधारित है, लेकिन कंपनी ने इसे मुकाबले के हिसाब से काफी अलग बनाया है। ये कंपनी की जोरदार ऑफरोड बाइक है।

Image

नई मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 पर आधारित है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नई रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर बियर 650
  • कंपनी ने हटाया ऑफरोड बाइक से पर्दा
  • 5 नवंबर को भारत में होगा ग्लोबल डेब्यू

Royal Enfield Interceptor Bear 650: रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल भारतीय मार्केट में खूब पसंद की जाती हैं और अब कंपनी ग्राहकों को एक और विकल्प देने वाली है। 5 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू से पहले ही कंपनी ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 से पर्दा हटा लिया है। ये नई मोटरसाइकिल रॉयल एनफील्ड की इंटरसेप्टर 650 पर आधारित है, लेकिन कंपनी ने इसे मुकाबले के हिसाब से काफी अलग बनाया है। बतौर स्क्रैंबलर बाइक, इसके इंटरसेप्टर 650 के मुकाबले बियर 650 को लंबा सस्पेंशन ट्रैवल, बढ़ी हुई सीट हाइट, ब्लॉक पैटर्न के नए एमआरएफ टायर्स और स्पोक्ड व्हील्स दिए गए हैं।

ऑफरोडिंग के लिए जोरदार

नई इंटरसेप्टर बियर 650 के अगले और पिछले पहियों में क्रमशः 320 मिमी और 270 मिमी के डिस्क दिए गए हैं। ये बाइक डुअल चैनल एबीएस के साथ आई है जिसे बंद भी किया जा सकता है। इसके साथ कंपनी ने चौड़ा हैंडलबार और अलग जगह लगे फुटपैग्स कुछ हटके नजर आ रहे हैं। इसके आगे और पीछे एलईडी लैंप्स लगाए गए हैं, वहीं बाइक को नए एलईडी इंडिकेटर्स भी मिले हैं। कंपनी ने बेहतर ऑफरोडिंग के लिहाज से नई इंटरसेप्टर बियर 650 को 184 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस दिया है जो पहाड़ी और कच्चे रास्तों के लिए पर्याप्त है।

कितना दमदार है इंजन

रॉयल एनफील्ड ने नई इंटरसेप्टर बियर 650 के साथ 648 सीसी का पैरेलल ट्विन इंजन दिया है जो काफी दमदार है। इसके पिछले हिस्से में दो की जगह अब सिंगल एग्ज्हॉस्ट पाइप लगा है। ये फुर्तीला इंजन 47 एचपी ताकत और 56.5 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को इंटरसेप्टर 650 के मुकाबले 2 किग्रा हल्का बनाया है और इसका कुल भार 216 किग्रा है। यहां सिंपल डुअल पॉड इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, वहीं नया गोल टीएफटी डिस्प्ले कंपनी की गोरिल्ला और हिमालयन बाइक्स से लिया गया है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article