Tata Tiago & Tigor EV Discount: टाटा मोटर्स ने साल के अंतिम महीने में टिआगो और टिगोर ईवी पर जोरदार डिस्काउंट दिया है। दिसंबर 2023 में इन दोनों में से किसी भी इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर ग्राहक 1.10 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं। टिगोर ईवी पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 10,000 रुपये का कॉर्पेरेट डिस्काउंट मिला है। टिआगो ईवी पर 77,000 रुपये तक बचा सकते हैं, इनमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 55,000 रुपये का ग्रीन बोनस और 7,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिला है।
इलेक्ट्रिक कार की खरीद पर ग्राहक 1.10 लाख रुपये तक बचत कर सकते हैं।
315 किमी तक रेंज
टाटा टिआगो ईवी की बात करें तो ये दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। छोटे बैटरी पैक में 19.2 किलोवाट-आर ताकत मिलती है जो इसे 250 किमी रेंज देती है, वहीं दमदार बैटरी पैक 24 किलोवाट-आर का है जिसके सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलने का दावा किया जा रहा है। छोटा बैटरी पैक 45 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर वाला है जो 110 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं दमदार बैटरी पैक 55 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 114 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।
कितनी खास है टिगोर ईवी
2022 टाटा टिगोर ईवी के साथ नया मेगनेटिक रेड कलर दिया गया है जो पहले से पेट्रोल इंजन वाली टिगोर में दिया जा रहा है। इसके अलावा कार के इंटीरियर में अब लैदरेट अपहोल्स्ट्री और लैदर से ढंका स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। टाटा मोटर्स का दावा है कि भारत के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में कंपनी का दबदबा बना हुआ है। मार्केट में टिगोर ईवी के अलावा टिआगो ईवी, नैक्सॉन ईवी प्राइम और नैक्सॉन ईवी मैक्स बेची जा रही हैं। इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 12.49 लाख है जो 13.75 लाख तक जाती है।
कितनी बढ़ी कार की रेंज
रेंज पर नजर डालें तो अपडेटेड टाटा टिगोर ईवी के साथ मौजूदा 306 किमी रेंज के बदले अब 315 किमी तक रेंज दी गई है। एआरएआई के आंकड़ों से अलग असल रेंज में भी इसका बड़ा असर पड़ने वाला है। कार के साथ 26 किलोवाट-आर का आईपी67 रेटेड बैटरी पैक दिया गया है जो डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट है। इसे इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है जो 76 पीएस पावर और 170 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करती है।
