Tata Altroz December Offers: टाटा मोटर्स की चुनिंदा डीलरशिप पर अल्ट्रोज हैचबैक दमदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराई गई है। ईयर एंड ऑफर्स में इस कार की पूरी रेंज पर ग्राहकों को 45,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। 31 दिसंबर 2023 तक अगर आप इस कार को खरीदते हैं तो ही ये फायदा मिलेगा, नए साल से टाटा मोटर्स अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने वाली है। कार के एमटी वेरिएंट पर 45,000 रुपये तक, डीसीए वेरिएंट पर 30,000 रुपये तक, डीजल वेरिएंट पर 40,000 रुपये तक और सीएनजी वेरिएंट पर 15,000 रुपये तक लाभ उठाया जा सकता है।
31 दिसंबर 2023 तक अगर आप इस कार को खरीदते हैं तो ही ये फायदा मिलेगा।
जल्द आ रही अल्ट्रोज ईवी
टाटा अल्ट्रोज ईवी और पंच ईवी को अगले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाने वाला है। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इन दोनों के अलावा कई अन्य इलेक्ट्रिक कारों को भी 2024 में ही लॉन्च किया जाने वाला है। अल्ट्रोज ईवी साथ संभवतः 30.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया जाएगा जो नैक्सॉन ईवी के साथ आता है। इसको 129 बीएचपी क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया जा सकता है। रेंज की जानकारी कंपनी ने अब तक उपलब्ध नहीं कराई है।
कितनी अलग होगी ईवी
टाटा अल्ट्रोज के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अल्ट्रोज ईवी को कई कॉस्मैटिक बदलाव मिलने वाले हैं, इनमें अलग किस्म की ग्रिल, अलग डिजाइन के अगले और पिछले बंपर, स्टार पैटर्न वाले एयरडैम, नए अलॉय व्हील्स और सभी जगह ब्लू एक्सेंट शामिल हैं। कार के केबिन में भी बदलाव का अनुमान है और यहां 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
कितना दमदार है इंजन
टाटा मोटर्स ने मौजूदा अल्ट्रोज के साथ 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 86 बीएपपी ताकत और 115 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, कंपनी ने इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया है। इसके अलावा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन विकल्प भी इस हैचबैक को मिलते हैं। टाटा ने अल्ट्रोज में ईको और सिटी ड्राइव मोड्स देने के अलावा बेहतर माइलेज के लिए स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन भी दिया है। अंत में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन सीएनजी विकल्प के साथ भी आता है।
