सितंबर में लॉन्च होने वाली है Tata Nexon EV Facelift, चेयरमैन ने किया इशारा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 9, 2023, 06:11 PM IST

Tata Motors संभावित रूप से सितंबर 2023 में नई नैक्सॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। Nexon EV Facelift के बारे में इशारा करते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इसकी जानकारी दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सितंबर में लॉन्च होगी 2023 Nexon EV?
  • जोरदार रेंज और बढ़े हुए फीचर्स मिलेंगे
  • 2024 की शुरुआत तक 4 EV आएंगी

Tata Nexon EV Facelift: टाटा मोटर्स ने हाल में नई जानकारी उपलब्ध कराई है जिसमें नैक्सॉन फेसलिफ्ट के लॉन्च की स्थिति का अंदाजा हो गया है। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने हाल में टाटा मोटर्स और जेएलआर के आगामी प्लान की जानकारी दी है, उन्होंने के अब 2024 की शुरुआत तक कंपनी 4 नई इलेक्ट्रिक कारें लाने वाली है जिनमें से पहली टाटा नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट होगी। सूत्रों की मानें तो अगले महीने यानी सितंबर 2023 में नई नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी जाएगी। नई ईवी को बढ़े हुए फीचर्स और रेंज मिलने का अनुमान है।

Tata Nexon EV Facelift

अगले महीने यानी सितंबर 2023 में नई नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी जाएगी - सूत्र

शुरुआती कीमत 14.49 लाख रुपये

टाटा मोटर्स ने जब से नैक्सॉन ईवी मार्केट में लॉन्च की है, तब से ये भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी हुई है। अब कंपनी ने बिक्री में नया आंकड़ा छू लिया है, लॉन्च के 4 साल में ही 50,000 ग्राहकों ने इस ईवी को खरीद लि है। ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दो वर्जन - प्राइम और मैक्स में उपलब्ध है और इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 14.49 लाख रुपये है जो 19.54 लाख तक जाती है। मई 2022 में लॉन्च हुई नैक्सॉन ईवी मैक्स के साथ 40.5 किलोवाट बैटरी पैक दिया गया है जो स्टैंडर्ड नैक्सॉन से काफी दमदार है।

End of Feed
Latest News

CBSE KVS NVS Result 2026: टियर 2 परीक्षा के तहत PGT (मैथ्स) और TGT (मैथ्स, संस्कृत) और नॉन-टीचिंग कैटेगरी पोस्ट में लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी

Babar vs Virat: बाबर को छोड़ो विराट को देखो, कार्तिक पर बरसे पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज तनवीर अहमद

"विकास के लिए पर्यावरण से समझौता नहीं": मंत्री पंकजा मुंडे ने बताया महाराष्ट्र का सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्लान, 54 नदियां होंगी पुनर्जीवित

योगी कैबिनेट ने खोला पिटारा, एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल क्लस्टर और मेगा निवेश; हरिद्वार-झांसी से सुल्तानपुर तक बड़े प्रोजेक्ट मंजूर

'उनसे बड़ा कोई एक्टर नहीं, उन्हें मालूम है कहां कौन सा गेम खेलना है'; बाबा रामदेव पर करण भूषण सिंह ने बोला हमला