ऑटो न्यूज़

Tata 2024 की शुरुआत तक ला रही 4 नई इलेक्ट्रिक कारें, पहली नई नैक्सॉन ईवी

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Aug 8, 2023, 11:47 PM IST

Tata Motors 2024 की शुरुआत तक 4 New Electric Cars लॉन्च करने वाली है और इनमें से पहली बहुत जल्द यानी अगले महीने तक आ सकती है। Nexon EV Facelift के बाद लॉन्च होंगी 3 और नई इलेक्ट्रिक कारें।

Image

अगले महीने टाटा मोटर्स की ओर से अपडेटेड नैक्सॉन ईवी लॉन्च की जा सकती है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा ला रही 4 नई ई-कारें
  • नहीं करना होगा लंबा इंतजार
  • 2024 तक हो जाएंगी लॉन्च

Tata New Electric Cars: टाटा मोटर्स पहले से भारतीय ऑटो के इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर छाई हुई है, और अब कंपनी ने एक और बड़ी खबर पर मुहर लगा दी है। 2024 की शुरुआत तक टाटा अपनी चार पॉपुलर कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन मार्केट में उतारेगी, इनमें नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट, पंच ईवी, हैरियर ईवी और बिल्कुल नई कर्व ईवी शामिल हैं। सबसे पहले मार्केट में नैक्सॉन ईवी का अपडेटेड वर्जन आएगा जिसे सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यानी अगले महीने टाटा मोटर्स की ओर से अपडेटेड नैक्सॉन ईवी लॉन्च की जा सकती है।

बाकी कब-कब होंगी लॉन्च?

नैक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट के बाद टाटा मोटर्स संभवतः हैरियर ईवी मार्केट में लाएगी। इसके बाद पंच और 2024 की शुरुआती तक कर्व इलेक्ट्रिक एसयूवी भी देखने को मिल सकती है। स्टेकहोल्डर्स की मीटिंग में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “टाटा मोटर्स इंडिया के साथ जेएलआर का इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आक्रामक प्लान है। हमने पहले ही कई वाहन लॉन्च कर दिए हैं। हमारे पास नैक्सॉन का अपग्रेड मॉडल है जिसे इस साल किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद हम हैरियर, पंच और अगले वर्ष की पहली तिमाही में कर्व ईवी भी पेश कर देंगे।”

50 प्रतिशत कारें होंगी इलेक्ट्रिक

टाटा संस के चेयरमैन ने आगे कहा कि 2030 तक टाटा मोटर्स के पैसेंजर वाहनों में 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगे, वहीं जगुआर लैंड रोवर के 65 फीसदी वाहन इलेक्ट्रिक हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी टाटा मोटर्स और जगुआर लैंड रोवर की ओर से कई इलेक्ट्रिक कारें जल्द लॉन्च करेगी। बता दें कि अक्टूबर 2023 में लग्जरी एसयूवी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर दिए जाएंगे, वहीं नई जगुआर ईवी 2025 तक पेश होंगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article