Mahindra Thar Roxx Interior Teased: महिंद्रा ने 5 दरवाजों वाली नई थार रॉक्स के केबिन का टीजर जारी कर दिया है। इसमें एसयूवी की बहुत बड़े साइज की पैनोरमिक सनरूफ, एडीएएस, हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड सीट्स की जानकारी मिल गई है। इस एसयूवी को थार अर्माडी नाम दिया जाने वाला था, हालांकि अब कंपनी ने इसके नए नाम की घोषणा भी कर दी है। नई महिंद्रा थार रॉक्स को भारतीय मार्केट में 15 अगस्त 2024 को लॉन्च किया जाएगा। लुक के मामले में नई थार मौजूदा 3 दरवाजों वाले मॉडल जैसी ही होगी, हालांकि इसके साथ 5 दरवाजे, लंबा व्हीलबेस और केबिन में पहले से काफी ज्यादा जगह मिलेगी।
जोरदार ऑफरोडर है थार रॉक्स
नई महिंद्रा थार रॉक्स लुक और स्टाइल में बहुत जोरदार होने के साथ धाकड़ ऑफरोडर भी है। ये एसयूवी शहरी इलाकों के साथ पहाड़ों, रेगिस्तान और ग्रामीण इलाकों के कच्चे रास्तों पर बहुत आसानी से चलाई जा सकती है। इसके साथ गोल एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, गोल फॉगलैंप्स, नई मल्टी स्लैट ग्रिल और फेंडर पर लगे ओआरवीएम दिए गए हैं। इसके अलावा एसयूवी को डुअल टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक फ्रंट डोर हैंडल, फ्रंट कैमरा, सी पिलर पर बॉडी कलर के पिछले डोर हैंडल, चौकोर एलईडी टेललाइट और फॉ स्किड प्लेट्स दिए गए हैं।
इंजन और सेफ्टी दोनों धांसू
महिंद्रा ने अब तक इस एसयूवी के इंटीरियर की झलक नहीं दिखाई है, लेकिन हमारा मानना है कि यहां पैनोरमिक सनरूफ, बड़े साइज का टचस्क्रीन सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडीएएस सूट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। महिंद्रा थार रॉक्स के साथ 2.0-लीटर एमस्टैलियन टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर एमहॉक डीजल मिलने वाले हैं। कंपनी ने इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला फोर्स गुरखा 5 डोर के साथ ह्यून्दे क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा और बाकी कारों से होने वाला है।
