Zomato Share Price Target: सोमवार को जोमौटो का शेयर 0.40 रु या 0.19 फीसदी की मजबूती के साथ 207.90 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.80 लाख करोड़ रु है। कंपनी का शेयर BSE पर 207.5 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह 208.05 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 210 रु तक चढ़ा। बीते कुछ समय में जोमैटो के शेयर ने अच्छा परफॉर्मेंस किया है। बीते एक महीने में ये शेयर 14.3 फीसदी चढ़ा है। आगे इसके और भी रिटर्न देने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें -
250 रु तक जा सकता है शेयर
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार जेएम फाइनेंशियल ने जोमैटो को 250 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जोमैटो लिमिटेड के शेयर का मौजूदा प्राइस 207.90 रुपये है। यानी ये मौजूदा स्तर से 20 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।
2010 में शुरू हुई जोमैटो के मेन प्रोडक्ट/रेवेन्यू सेगमेंट में सर्विस रेवेन्यू, अदर ऑपरेटिंग इनकम, रॉयल्टी इनकम और ट्रेडेड गुड्स शामिल हैं।
शेयर का रिटर्न कितना रहा है
- 2024 में अब तक जोमैटो के शेयर ने 67 फीसदी रिटर्न दिया है
- इसके 6 महीनों का रिटर्न 56.55 फीसदी रहा है
- एक महीने में शेयर 14.3 फीसदी चढ़ा है
- बीते 5 दिन में ये शेयर 2.6 फीसदी उछला है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
