ऑटो न्यूज़

Tata Tiago का बड़ा कारनामा, 6 लाख घरों की फैमिली कार बनी ये किफायती हैचबैक

Tata Tiago 6 Lakh Sales: टिआगो की अंतिम 1 लाख यूनिट टाटा मोटर्स ने सिर्फ 16 महीनों में बेच डाली हैं। फिलहाल टाटा टिआगो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है। कंपनी भारत में टिआगो के कई अवतार बेच रही है जिसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के बाद इलेक्ट्रिक वर्जन को भी ग्राहकों की दमदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Image

टिआगो की अंतिम 1 लाख यूनिट टाटा मोटर्स ने सिर्फ 16 महीनों में बेच डाली हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा टियागो की 6 लाख यूनिट बिकी
  • 5.65 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • फुल पैसा वसूल है ये किफायती कार

Tata Tiago 6 Lakh Sales: टाटा टियागो मिडिल क्लास की फेवरेट कारों में एक है। अब टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती कार टियागो की 6 लाख यूनिट देश में बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि टिआगो की अंतिम 1 लाख यूनिट टाटा मोटर्स ने सिर्फ 16 महीनों में बेच डाली हैं। फिलहाल टाटा टिआगो की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये है। कंपनी भारत में टिआगो के कई अवतार बेच रही है जिसमें पेट्रोल और इलेक्ट्रिक के बाद इलेक्ट्रिक वर्जन को भी ग्राहकों की दमदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

तीनों फॉर्मेट में हिट है टाटा टिआगो

टाटा टिआगो के पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन मार्केट में खूब पसंद की जा रही हैं। कार के पेट्रोल और सीएनजी मॉडल में 1.2-लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन दिया गया है, ये इंजन 84 बीएचपी ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। टाटा ने इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स दिए हैं। सीएनजी मॉडल के साथ सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जो सीएनजी मोड में इंजन की ताकत घटकर 72 बीएचपी और 95 एनएम पीक टॉर्क रह जाती है।

सिंगल चार्ज 315 किमी तक रेंज

टाटा टिआगो ईवी की बात करें तो ये दो बैटरी पैक के साथ उपलब्ध कराई जा रही है। छोटे बैटरी पैक में 19.2 किलोवाट-आर ताकत मिलती है जो इसे 250 किमी रेंज देती है, वहीं दमदार बैटरी पैक 24 किलोवाट-आर का है जिसके सिंगल चार्ज में 315 किमी तक चलने का दावा किया जा रहा है। छोटा बैटरी पैक 45 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर वाला है जो 110 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, वहीं दमदार बैटरी पैक 55 किलोवाट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है जो 114 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article