Tata Tiago EV Bumper Discount: बता दें कि इस समय टाटा टियागो ईवी पर कुछ डीलरशिप 2.5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही हैं। ऐसे में टियागो ईवी को करीब 8 लाख रुपये ऑनरोड कीमत पर खरीदा जा सकता है। यानी ये वैगनआर से भी सस्ती मिलने वाली है, मारुति वैगनआर के टाॅप माॅडल की बेंगलुरु में ऑनरोड कीमत 8.92 लाख रुपये है। कुल मिलाकर टियागो ईवी पर इस समय बहुत जोरदार डील मिल रही है। ये राज्य, शहर और डीलरशिप तीनों पर निर्भर करता है कि आपको कितना डिस्काउंट दिया जाने वाला है।
हाल में अपडेट हुई Tiago EV
टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही टिआगो ईवी का 2024 मॉडल खामोशी से अपडेट किया था, अब कंपनी ने इसकी 50,000 यूनिट बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। टाटा ने हाल में इस ईवी को दिए बदलावों के एवज में इसकी एक्सशोरूम कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है, ये अब भी 7.99 लाख से शुरू होकर 11.89 लाख रुपये तक जाती है। सभी वेरिएंट्स को नया गियर सिलेक्टर नॉब भी मिला है, वहीं सिर्फ टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस टेक एलयूएक्स के साथ अपडेटेड की फॉब मिला है। यहां नया ऑटो डिमिंग रियर व्यू मिरर भी मिला है।
सिंगल चार्ज में कितनी रेंज
टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है। कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक पसंद आ रहा है। इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है।
तेजी से पकड़ती है स्पीड
टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी के अगले हिस्से में ईवी ग्रिल लगाई है जो दिखने में खूबसूरत है, इसके अलावा केबिन में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। टिआगो ईवी में 4 ड्राइविंग मोड्स मिले हैं जिससे ये इलेक्ट्रिक हैचबैक स्पोर्ट मोड में 0-60 किमी/घंटा रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है। इलेक्ट्रिक हैचबैक को किफायती जरूर बनाया गया है लेकिन इसके फीचर्स में कोई कमी नहीं आई है। यहां स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी मिली है।
इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर्स
इस कार के अगले हिस्से में जोरदार कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं जिससे पहली झलक में ही आप जान जाते हैं कि ये टिआगो ईवी है। टाटा ने नई ईवी के इंटीरियर को भी बहुत आकर्षक बनाया है। यहां ग्राहकों को गियर नॉब नहीं मिलेगा और पैडल भी सिर्फ ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन के लिए है। टाटा ने टिआगो ईवी में 8 स्पीकर्स दिए हैं और कार के केबिन में सहूलियत के लिए हार्मन का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।
